फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   300 units of electricity free if government is formed: Shivpal

सरकार बनने पर दी जाएगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली- शिवपाल यादव

Wed, 10 Nov 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
300 units of electricity free if government is formed: Shivpal
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BALRAMPUR
गोंडा। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जहां सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। वहीं शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है और पार्टी की तरफ से चलाई जा रही सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा अपने चौथे चरण की तरफ बढ़ चुकी है। बुधवार को इटियाथोक पहुंची रथयात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरशोर के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

आरपीएस इंटर कॉलेज में सरदार परमजीत सिंह ने तलवार सौंप कर स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। 2022 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के अंदर ऊर्जा भरते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य समय पर तरीके से पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के बारे में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता चाहती है कि प्रदेश में परिवर्तन हो और उनकी पार्टी की सरकार बने। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार प्रदेश में आती है तो सबसे पहले 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे और हर घर से एक बेटा और बेटी को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि प्रदेश से बेरोजगारी खत्म होनी चाहिए। प्रदेश का विकास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भाजपा को हराना है और सत्ता से हटाना है इसके लिए सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एकजुट होना पड़ेगा। पिछले सात साल में कितना काला धन वापस आया, पंद्रह लाख खाते में आये, चौबीस घंटे बिजली मिल रही है, किसानों की आय दुगनी हुई, ये सवाल आम लोगों के सामने दागे। उन्होंने कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है।
सरकार सभी मोर्चो पर विफल साबित हुई है। प्रगतिशील समाजवादी और गठबंधन की सरकार बनती है तो सभी को बिजली फ्री, हर परिवार में एक सरकारी नौकरी, स्नातक पास बेरोजगार को पांच लाख रुपये स्वरोजगार के लिए सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा के मध्य में ही मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से सुरेश शुक्ल जिलाध्यक्ष को प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले की गोंडा सीट से मंटू काजी को प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया।

इसका जनसभा में लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में सुंदर सिंह लोधी, वीरपाल सिंह यादव, आशुतोष सिंह, रघुनंदन सिंह काका, जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ल, अखिलेश तिवारी, मो. जहीर, सुशील शुक्ला, जमाल चौधरी, मंशा राम मिश्र, हरेंद्र पाँडेय, रितेश शुक्ल, शुभम शुक्ल, सगीर चौधरी सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed