{"_id":"67e838dacd1151372b0ab3a0","slug":"30-villages-lost-electricity-gonda-news-c-100-1-slko1026-134914-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 30 गांवों की गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 30 गांवों की गुल रही बिजली
Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। करनैलगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास लगा विद्युत केबल बॉक्स फूंकने से नगर व ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। 24 घंटे बाद भी फॉल्ट दुरुस्त न हो पाने से शहरी इलाके के साथ ही 30 गांवों की 20 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलना पड़ी।
क्षेत्रीय निवासी लालबाबू, रमेश, निकेश, प्रियांशु, नीरज, मोनू आदि ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे से बाधित हुई बिजली सप्लाई 24 घंटे बाद भी दुरुस्त नही हो सकी है। कारण पता करने के लिए नगर उपकेंद्र के फोन नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि वह एक माह से बंद पड़ा है। देर रात पता चला है कि रेलवे क्राॅसिंग पर लगा केबल बक्सा फूंक जाने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हुई है। रात भर बिजली न आने से गर्मी से परेशान लोगों को रात जगकर काटना पड़ी।
उपखंड अधिकारी एसएल चौहान ने बताया कि फाल्ट को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ समय बाद नगर क्षेत्र में आपूर्ति दुबहा फीडर से शुरू करा दी गई। जबकि ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई को पूरी तरह बहाल करने के लिए बाहर से बुलाए गए टेक्नीशियनों की टीम फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटी है।