फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   30 lakh cheated by making fake land deed, FIR against five

Gonda News: जमीन का फर्जी बैनामा कर 30 लाख ठगे, पांच पर एफआईआर

Fri, 13 Feb 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
30 lakh cheated by making fake land deed, FIR against five
नवाबगंज। धोखाधड़ी से जमीन का फर्जी बैनामा करके 30 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

महेशपुर गांव निवासी फुल्लन ने बताया कि गोरखपुर के लच्छीपुर निवासी अमित गुप्ता, बस्ती जिले के हरिगांव निवासी धनीराम, रमेश यादव और रमेश यादव का भांजा उनके पास आए थे। इन लोगों ने बताया कि अमित गुप्ता की पत्नी ज्योति वैश्य के नाम जफरापुर गांव में जमीन है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। जमीन का सौदा तय होने पर उन्होंने ज्योति वैश्य के खाते में चेक और आरटीजीएस के माध्यम से 25 लाख रुपये तथा पांच लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद सभी आरोपी ज्योति वैश्य को साथ लेकर आए और उनके नाम से जमीन का बैनामा करा दिया। बाद में जानकारी हुई कि उक्त जमीन वास्तव में जगदीश के नाम दर्ज है। आरोप है कि अमित गुप्ता ने किसी दूसरे युवक को जगदीश की जगह खड़ा करके फर्जी तरीके से ज्योति के नाम बैनामा कराया था। जब पीड़ित ने जगदीश से संपर्क किया तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपनी जमीन ज्योति वैश्य को नहीं बेची है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed