{"_id":"572f7d114f1c1b71275ce606","slug":"29-thousand-poor-families-did-not-got-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 हजार गरीब परिवारों को नहीं मिला अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 हजार गरीब परिवारों को नहीं मिला अनाज
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 08 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
गेहूं को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा बाजार में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवश्यक वस्तु निगम व पूर्ति विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से मुजेहना ब्लॉक क्षेत्र के 29 हजार परिवारों के सामने इस माह निवाले का संकट खड़ा हो गया है। दूसरे विकास खंडों में जहां लाभार्थियों को अनाज का वितरण किया जाने लगा है, वहीं यहां के लाभार्थी अनाज का इंतजार कर समय बीतने से मायूस हो गए हैं। इस ब्लॉक के गोदाम में अभी तक कार्डधारकों के हिस्से का अनाज नहीं पहुंचा है।
आवश्यक वस्तु निगम के रिटायर्ड गोदाम प्रभारी पीसी जैन के चुपके से नदारद हो जाने के बाद गोदाम के लगे ताले को जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह में तोड़वा दिया था। अप्रैल के अनाज का उठान व वितरण मई में होना है।
तय रोस्टर के तहत भी इस गोदाम में अनाज नहीं पहुंचा, जबकि क्षेत्र के 57 ग्राम पंचायतों के 77 उचित दर विक्रेताओं ने अनाज उठाने का पैसा आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम में जमा कर दिया है। पैसा फंस जाने से उचित दर विक्रेता भी परेशान हैं।
विज्ञापन
ब्लॉक के गोदाम में 20 अप्रैल तक अनाज पहुंच जाना चाहिए था और 21 से 30 तक उठान करना रहता है। लेकिन अनाज उठान न होने से मई में होने वाला वितरण नहीं हो सका। इससे 29 हजार गरीब परिवारों का अनाज हजम हो गया।
इस गोदाम पर मनोज संधवाल की गोदाम प्रभारी के रूप में तैनाती भी हो चुकी है। पांच तारीख से लाभार्थियों को अनाज का वितरण भी शुरू हो जाना चाहिए, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से इस माह लाभार्थियों को अनाज का वितरण नहीं शुरू हो पाया है। कार्डधारक अनाज न मिलने से परेशान हैं। वे अनाज के लिए कोटेदारों की दुकान का चक्कर काट रहे हैं।
फैक्ट फाइल
* कुल गृहस्थ लाभार्थी - 24,786
* कुल अंत्योदय लाभार्थी - 4,090
* कुल लाभार्थी - 28,876
ये है उठान का नया रोस्टर
* आवश्यक वस्तु निगम माह की आठ तारीख तक भारतीय खाद्य निगम को उठान किये जाने वाले अनाज का धन जमा करेगा।
* माह की एक से 20 तारीख तक एफसीआई से अनाज एसएफसी के गोदाम पहुंचाया जाएगा।
* माह की 20 तारीख तक उचित दर विक्रेता आरटीजीएस से अनाज का पैसा जमा करेंगे।
* माह की 21 से 30/31 तारीख तक ब्लॉकवार गोदाम से अनाज उचित दर विक्रेता की दुकान/गोदाम को पहुंचेगा।
* माह की एक से चार तारीख तक अनाज का सत्यापन होगा।
* माह की 5 से 18 तारीख तक लगातार कार्डधारकों को अनाज का वितरण किया जाएगा।
ताला तोड़े जाने के बाद से नहीं खुला गोदाम
गोदाम प्रभारी के सेवानिवृत्त होने के बाद गोदाम सीज कर दिया गया था। इसके बाद बीती तीन को आवश्यक वस्तु निगम मुजेहना ब्लॉक के गोदाम का ताला तोड़ा गया। ताला तोड़े जाने के बाद यहां कोई गोदाम प्रभारी प्रभार लेने को तैयार नहीं है। लिहाजा गोदाम से होने वाला उठान नहीं हो सका। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर मजिस्ट्रेट की निगरानी में गोदाम का ताला तोड़वाया था तो उसमें मात्र 543 बोरी चावल मिला।
सदर क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक प्रवीन कुमार का कहना है कि डीएम के आदेश के क्रम में फूड कमिश्नर ने उठान पर रोक लगा थी। लेकिन अब गोदाम प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। फूड कमिश्नर ने उठान का आदेश जारी कर दिया है। लेकिन अनाज गोदाम में आ रहा है या नहीं, इसका जवाब वह नहीं दे सके। नए गोदाम प्रभारी मनोज संधवाल का मोबाइल नंबर बंद है। एसएफसी के जिला प्रबंधक राकेश पांडेय का भी फोन नहीं मिल रहा है।