फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   28,000 children will get 'Safety Vaccine'

Gonda News: 28,000 बच्चों को लगेगा ‘सुरक्षा का टीका’

Mon, 13 Mar 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
28,000 children will get 'Safety Vaccine'
गोंडा के महिला अस्पताल में विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते डीएम। -संवाद
गोंडा। नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को खसरा (रुबेला) व पोलियो सहित 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण पखवाड़ा शुरू हुआ है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार व सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने सोमवार को महिला अस्पताल में बच्चों को ड्रॉप पिलाकर अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने सीएमओ को टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंनेे कहा कि प्रयास करें कि एक भी बच्चा छूटने न पाए। सभी का टीकाकरण कर पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जाना आवश्यक है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में शून्य से पांच साल तक की उम्र के 52,683 बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित मिले थे। जिनमें से 23,902 बच्चों को पिछले दो चरण में टीका लगाया जा चुका है। अब अभियान के तीसरे चरण में सोमवार से 27 मार्च तक गांव-गांव जाकर शेष 28,781 बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए 2,541 स्वास्थ्यकर्मी तथा 3,357 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगाए गए हैं। 3,264 टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे। इस दौरान महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed