फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   28 divisional presidents and 25 district representatives of BJP declared

Gonda News: भाजपा के 28 मंडल अध्यक्ष व 25 जिला प्रतिनिधि घोषित

Mon, 30 Dec 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
28 divisional presidents and 25 district representatives of BJP declared
गोंडा। भाजपा में संगठनात्मक चुनाव का पहला नतीजा घोषित कर दिया गया। जिला चुनाव अधिकारी अशोक सिंह ने सोमवार को 28 मंडल अध्यक्षों व 25 जिला प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी। पांच मंडलों के नतीजे रोके गए हैं। इन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों की माथापच्ची जारी है।
विज्ञापन




भाजपा की ओर से 33 मंडलों से अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि पद के लिए आवेदन लिए गए थे। इनमें से प्रत्येक मंडल से तीन नामों की सूची प्रदेश कार्यालय भेजी गई थी। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी महेंद्रनाथ पांडेय की संस्तुति के बाद 28 मंडलों की सूची जारी की गई। गोंडा नगर मंडल, मसकनवा, झंझरी पूर्वी, अमदही व मनकापुर मंडल अध्यक्ष के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। तीन मंडलों के जिला प्रतिनिधियों के नाम भी घोषित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

संगठन में भले ही महिलाओं की भागीदारी का दावा किया जा रहा हो, लेकिन 28 मंडलों में एक भी महिला अध्यक्ष नहीं बनाई गई। जबकि जिला प्रतिनिधि के सिर्फ एक पद पर नीलम गोस्वामी का चयन किया गया। मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि चयन में जातीय समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। हर वर्ग को समाहित करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर अशोक सिंह ने बताया कि संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि पद पर चयनित किया गया है। जिन पांच मंडलों के परिणाम रोके गए हैं, उनमें महिलाओं को वरीयता दी जाएगी।



मंडल मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि



खरगूपुर सुरेश कुलदीप नीलम गोस्वामीमेहनौन रमेश सिंह आत्माराम वर्मा

बहलोलपुर अरुण तिवारी अजय कुमार वर्मा
इटियाथोक संतोष चौरसिया सत्यव्रत ओझा

मुजेहना मुनींद्र कुमार शर्मा पंकज बरवार
झंझरी हनुमंत मौर्य शिवा यादव

पड़रीकृपाल अरविंद पाठक रामचंदर वर्मा
केशवपुर योगेंद्र वर्मा अरुण कुमार

कटरा बाजार आनंद शुक्ल धर्मेंद्र कुमार
रुपईडीह रमाकांत शुक्ल सुरेंद्र पटेल

हलधरमऊ अनंतराम वर्मा बेचूलाल कश्यप
पहाड़ापुर मथुरा प्रसाद मौर्य रोहित कुमार दीक्षित

कौड़िया नानबाबू लोधी तपसीराम गौतम
करनैलगंज नगर आशीष कुमार गिरि रामकुमार मौर्य

करनैलगंज ग्रामीण माधवराज तिवारी होल्ड
परसपुर वंश बहादुर सिंह प्रदीप कुमार तिवारी

गोपाल ग्राम संजय गौतम राजबहादुर
सरयू हरिओम ओझा हवलदार सोनी

तरबगंज अशीष दूबे होल्ड
बेलसर राकेश भारती नरेंद्र कुमार सिंह

बलेश्वरगंज दीपक सिंह रामचंद्र प्रजापति
नवाबगंज नगर रवींद्रनाथ श्रीवास्तव संजय कुमार पांडेय

नवाबगंज ग्रामीण विनोद कुमार सिंह कीर्तिवर्धन पांडेय
वजीरगंज अजीत कुमार पांडेय होल्ड

झिलाही ओमप्रकाश वर्मा विकास सिंह
बभनजोत अरुण प्रकाश शुक्ल गवर्नर गुप्ता

केशवनगर कृष्ण कुंवर सिंह शिवप्रसाद यादव
छपिया रामचंदर वर्मा यशवंत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed