फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   28 colleges under investigation in the matter of salary payment to teachers

Gonda News: शिक्षकों को वेतन भुगतान मामले में 28 कॉलेज जांच के घेरे में

Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
28 colleges under investigation in the matter of salary payment to teachers
गोंडा। जिले के 28 सहायता प्राप्त विद्यालय एसआईटी की जांच के दायरे में आ गए हैं। एसआईटी के निरीक्षक और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने इस बार जांच में प्रत्येक शिक्षक की नियुक्ति से जुड़े अभिलेखों के साथ ही वेतन भुगतान के अभिलेख भी मांगे हैं। यही नहीं अधिकतर शिक्षकों को वेतन सीधे दिए जाने की शिकायतें भी हुई हैं।
विज्ञापन

सहायता प्राप्त विद्यालयों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हुईं और वेतन दे दिया गया। शासन ने वर्ष 2019 में 164 सहायक अध्यापकों के वेतन भुगतान पर सवाल खड़े किए थे। सहायक अध्यापकों की नियुक्तियों के लिए तय योग्यता पूरी नहीं थी। इसके बावजूद उन्हें नियुक्ति मिल गई और 1.67 करोड़ रुपये वेतन का अनियमित तरीके से भुगतान कर दिया गया। इसके बाद शुरू हुई जांच पूरी नहीं हो पा रही है। मामले में बड़े गोलमाल की आशंका है। बताया जा रहा है कि एसआईटी अब उन मामलों की भी पड़ताल करेगी जिनको लेकर उच्च न्यायालय ने आदेश दिए थे। बीएसए से अनुमोदन आदि के अभिलेख भी मांगे गए हैं। बताया जा रहा है कि कई मामलों में प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। वित्त लेखाधिकारी से बीएसए अतुल तिवारी ने सभी अभिलेख एसआईटी को उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। वेतन भुगतान और नियुक्तियों के मामले में दो लिपिकों की मिलीभगत होने के संदेह समेत एसआईटी हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed