फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2.75 lakh duplicate voters are registered in the Panchayat voter list

Gonda News: पंचायत की मतदाता सूची में पंजीकृत हैं 2.75 लाख डुप्लीकेट वोटर

Tue, 02 Dec 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
2.75 lakh duplicate voters are registered in the Panchayat voter list
गोंडा। जिले में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जहां मतदाता सूची की फीडिंग अंतिम चरण में है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चिन्हित किए गए पौने तीन लाख वोटर अभी भी पंजीकृत हैं। उन्हें सत्यापन करके हटाने के लिए कई बार अधिकारियों ने निर्देश दिए। मगर सिर्फ 87 हजार मतदाताओं की ही सत्यापन हो सका है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची में मिलते-जुलते, दो जगह पंजीकृत मतदाताओं को हटाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से 3.63 लाख मतदाताओं को चिन्हित किया गया। करीब तीन महीने पहले जिले के अधिकारियों को सूची सौंप दी थी। सभी बीडीओ को नोडल बना कर जिम्मेदारी सौंपी गई। मगर अभी तक सिर्फ 87 हजार मतदाताओं का ही सत्यापन हो सका है। अभी भी 2.75 लाख मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो सका है। यह हाल तब है जब राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नाराजगी जताई जा चुकी है। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि सभी एसडीएम को छह दिसंबर तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तरबगंज में सबसे कम मतदाताओं का हुआ सत्यापन

--अधिकारियों ने बताया कि तरबगंज तहसील क्षेत्र की पंचायतों में 82,971 डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए। इसमें से सिर्फ 7,674 मतदाताओं की ही सत्यापन हो सका है। करनैलगंज तहसील क्षेत्र में जहां 90,336 डुप्लीकेट मतदाता हैं वहीं, अभी तक सिर्फ 17,216 मतदाताओं की ही सत्यापन हो सका है। इसी तरह से मनकापुर में 76,761 में से 25,790 और गोंडा सदर में 1,12,981 में से 36,469 मतदाताओं की ही सत्यापन हो पाया है। बाकी मतदाताओं के सत्यापन प्रक्रिया जारी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील- डुप्लीकेट मतदाता
गोंडा सदर- 76,502
तरबगंज- 75,297
करनलैगंज-73,118
मनकापुर-50,971
(आंकड़ा स्रोत- निर्वाचन कार्यालय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed