फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   27 specialists stayed awake all night, pathology remained open

Gonda News: रातभर जागे 27 विशेषज्ञ, खुली रही पैथोलॉजी

Sat, 20 Jul 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
27 specialists stayed awake all night, pathology remained open
-मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए 12 यात्री
विज्ञापन

-कोविड बिल्डिंग में बना अस्थायी ट्रामा वार्ड, 20 बेड का आईसीयू भी रिजर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। पिकौरा गांव के पास डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस से हुए हादसे के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर हो गया। बृहस्पतिवार को देर रात तक एंबुलेंस के सायरन से मेडिकल कॉलेज का परिसर गूंजता रहा। दुर्घटना की गंभीरता को देखते उपचार की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई थी। कोविड बिल्डिंग में अस्थायी ट्रामा वार्ड बनाकर मरीजों को भर्ती किया गया। पूरी रात पैथालॉजी, एक्सरे कक्ष में ब्लड बैंक में स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय रहे। फिजीशियन, आर्थो सर्जन, एनेस्थेटिक, चेस्ट फिजीशियन, आई सर्जन सहित 27 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पूरी रात जगकर मरीजों के हालात पर नजर गढ़ाए रही। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में 12 मरीजों को भर्ती कर कोविड बिल्डिंग मे बने विशेष वार्ड में शिफ्ट कराया गया। मेडिकल कॉलेज में नूर मोहम्मद (25) शौकत अली (30) राम प्रबल (60) तरुण (40), शंभू कुमार (20) एंडमुंड लकड़ा (70) सर्वेश शुक्ल (27) प्रमोद कुमार यादव (29) शिवम शुक्ला (22) छाेटी कुमारी (07) राहुल (38) व अज्ञात (22) को भर्ती किया गया था। जिसमें राहुल, शिवम शुक्ल, तरुण कुमार व एक अज्ञात को गंभीर स्थित में लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। अन्य मरीजों का पूरी रात उपचार किया गया।
सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी (एनेस्थेटिक), हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. अनिल वर्मा, आर्थो सर्जन डॉ. पीएन सिंह, डॉ. अरुण मिश्र, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, एनेस्थेटिक डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. अतुल मिश्र, डॉ. चेतन परासर, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. एजाज अहमद सहित 27 डॉक्टरों की टीम डटी रही। नौ मरीजों का एक्सरे कराया गया, चार लोगों का प्लास्टर हुआ। मरीजों व तीमारदारों के लिए भोजन व कपड़े की व्यवस्था की गई। शुक्रवार को चार मरीजों को रेलवे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया तथा चार मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


मरीजों का हाल जानने पहुंचते रहे अधिकारी
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का हाल जानने के लिए अधिकारियों व नेताओं का तांता लगा रहा। सुबह जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कोविड बिल्डिंग में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। यहां भर्ती चारों मरीजों की हालत डॉक्टरों ने सामान्य बताया। डीएम ने घायलों को बेहतर उपचार दिए जाने का निर्देश दिया। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने पहुंचकर मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 महादानियों ने किया रक्तदान
गोंडा मेडिकल सेंटर की संचालक डॉ. अनीता मिश्रा समेत 27 महादानियों ने रक्तदान कर घायलों के उपचार में सहयोग किया। घटना की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर रक्तदान के अपील का मैसेज वायरल हो गया। शुक्रवार दोपहर तक राजेश रायचंदानी, अभिषेक तिवारी, प्रिंस शुक्ला, पीयूष पांडेय आदि ने खून दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article