फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   27 gram panchayats will be included in the municipality

नगर पालिका में शामिल होंगी 27 ग्राम पंचायतें

Mon, 05 Sep 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
27 gram panchayats will be included in the municipality
गोंडा। लंबे इंतजार और कई सियासी दांवपेंच में उलझे शहर के सीमा विस्तार को आखिरकार शासन से हरी झंडी मिल ही गई। नगर पालिका में अब 27 ग्राम पंचायतों के शामिल करने की स्वीकृति मिल गई है। जिलाधिकारी ने शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद आपत्तियां मांगी हैं। जिनका निस्तारण करके सीमा विस्तार की प्रक्रिया इसी माह पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद वार्डों के गठन और मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू होगा। इससे अब शहर में सियासत की नई बयार बहने लगी है।
विज्ञापन

झंझरी व पंडरीकृपाल ब्लॉक की 27 ग्राम पंचायतों को शहरी क्षेत्र में शामिल करने की अनंतिम अधिसूचना शासन ने जारी कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने शासन से जारी की गई अधिसूचना के आधार पर ग्राम पंचायतों की सूची व शामिल किए जा रहे गाटा नंबरों को सार्वजनिक कर दिया है।
विज्ञापन

सात दिन में आपत्तियां मांगी हैं, जिनका निस्तारण करके शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बताया जा रहा है कि इसी माह नगर पालिका के सीमा विस्तार की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नगर पालिका क्षेत्र की आबादी अभी करीब दो लाख है। शहरी सीमा से सटी कई ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जिनका स्वरूप तो शहर जैसा है लेकिन उनके पास दर्जा गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इन ग्राम पंचायतों को शहरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मंडल मुख्यालय की नगर पालिका के सीमा विस्तार से राजकीय आय में वृद्धि भी होगी। वहीं, नगर पालिका के सीमा विस्तार की खबर से सियासत भी तेज हो गई है। कई तरह के कयासों का दौर शुरू हो गया है।
झंझरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिर्द गोंडा, जानकीनगर, बड़गांव, इमिलिया गुरदयाल, छावनी सरकार, परेड सरकार, पथवलिया, बभनी कानूनगो, कटहामाफी, केशवपुर पहड़वा, रुद्रपुर विसेन, बूढ़ादेवर, पूरे शिवाबख्तावर, इमरतीविसेन, विमौर, झंझरी, देवरिया चूड़ामणि, लक्ष्मनपुर हरिवंश, सोनीहरलाल, उम्मेदजोत, पंडरीकृपाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरा, दत्तनगर विसेन, शेखापुर, सेमरादम्मन, रानीजोत, इंद्रापुर व धनौली ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल किया गया है। इन ग्राम पंचायतों को नगर पालिका परिषद में शामिल करने की कार्रवाई इसी माह पूरी हो जाएगी।
निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की कार्रवाई पूूरी होने के बाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। अभी तक शहर के 27 वार्डों तक नगर पालिका परिषद सीमित था। इसमें करीब 86 हजार मतदाता ही थे। नगर पालिका में सीधे 27 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जा रहा है। ऐसे में करीब ढाई लाख आबादी को शहरी क्षेत्र का दर्जा मिलेगा। इससे नगर पालिका क्षेत्र में करीब एक लाख नए मतदाता बढ़ जाएंगे। परिसीमन तय होने के बाद नगर पालिका में शामिल ग्राम पंचायतों को लेकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा। जिसमें शहरी मतदाता तो बढ़ेंगे ही, साथ ही पंचायतों के मतदाता भी जोड़े जाएंगे। एक अनुमान है कि दो लाख से अधिक मतदाता नगर पालिका परिषद का चुनाव करेंगे। इससे अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार की अनंतिम अधिसूचना शासन से जारी हो गई है। सात दिन में लोगों से आपत्तियां मांगी गईं हैं। जिनका निस्तारण करने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed