फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   26,000 youth will participate in the festival of democracy for the first time

Gonda News: लोकतंत्र के पर्व में पहली बार हिस्सेदारी करेंगे 26 हजार युवा

Mon, 13 Apr 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
26,000 youth will participate in the festival of democracy for the first time
गोंडा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रकाशित जिले की अंतिम मतदाता सूची में शामिल 26 हजार युवा पहली बार लोकतंत्र के पर्व में हिस्सेदारी करेंगे। प्रकाशित सूची में आयु के हिसाब से एक ओर जहां 30 से 39 आयु वर्ग के मतदाता सबसे अधिक हैं, वहीं 120 वर्ष की आयु पूरी कर चुके दो बुजुर्ग मतदाताओं के नाम भी सूची में है।
विज्ञापन

प्रकाशित मतदाता सूची में पहली बार 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 26,190 युवाओं के नाम दर्ज हुए हैं। यह युवा वोटर लोकतंत्र के पर्व में पहली बार मतदान कर अपनी सक्रिय भागीदारी करेंगे।इनमें 16,213 पुरुष और 9,977 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 3.62 लाख मतदाता हैं। वहीं 100 वर्ष से अधिक आयु के 203 मतदाता सूची में दर्ज हैं। खास बात यह है कि 120 वर्ष आयु के दो मतदाता भी शामिल हैं, जो जिले के सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिले की सातों विधानसभा गोंडा सदर, करनैलगंज, तरबगंज, मेहनौन, कटरा बाजार, गौरा और मनकापुर को मिलाकर कुल 22.15 लाख मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। इनमें 12.13 लाख पुरुष, 10.01 लाख महिलाएं और 49 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची के अनुसार सबसे अधिक 5.98 लाख वोटर 30-39 वर्ष आयु वर्ग में हैं। इसके बाद 40-49 वर्ष आयु वर्ग के 4.56 लाख और 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 4.21 लाख मतदाता हैं। जिले में 50 वर्ष से कम आयु के कुल 15.02 लाख मतदाता हैं, जो चुनावी परिणामों में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में अहम होगी युवाओं की भूमिका
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बढ़ती युवा आबादी आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में निर्णायक साबित हो सकती है। वहीं 50-59 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 लाख मतदाता भी चुनावी दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची सभी बूथों पर उपलब्ध करा दी गई है और मतदाता अपने नामों का सत्यापन कर रहे हैं।

अंतिम सूची में मतदाताओं की स्थिति

आयु-वर्ग (वर्ष में) कुल मतदाता

18-19 26190

20-29 421225

30-39 598046

40-49 456539

50-59 3,51,330

60-69 2,24,071

70-79 1,05,433

80-89 28104

90-99 4489

100-109 199

110-119 02

120 से अधिक 02

(आंकड़ा स्रोत- निर्वाचन कार्यालय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed