फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   26 sheep died after coming in contact with high tension line

Gonda News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 26 भेड़ों की मौत

Thu, 01 Aug 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 01 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
26 sheep died after coming in contact with high tension line
इंसुलेटर पंचर होने से टूट की गिरी थी हाईटेंशन लाइन
विज्ञापन

करनैलगंज विद्युत वितरण खंड चंदवतपुर फीडर क्षेत्र छिटनापुर सरदार पुरवा मार्ग पर सुबह हुई घटना
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, जर्जर तारों व ट्रांसफार्मर के चलते आपूर्ति का संकट बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी

बालपुर/गोंडा। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ बुधवार को करनैलगंज इलाके के चंदवतपुर के छिटनापुर सरदार पुरवा मार्ग पर बारिश के दौरान इंसुलेटर पंचर होने से अचानक हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरने से 26 भेड़ों की मौत हो गई। वहीं डुमरियाडीह और परसपुर इलाके में ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद बिजली विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है।

बालपुर संवाद के अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ बजे चंदवतपुर फीडर गोंडा नार्थ विद्युत केंद्र के छिटनापुर सरदार पुरवा मार्ग पर अचानक 11 हजार लाइन टूट कर गिर गई। इस दौरान कोतवाली देहात निवासी बरुई गोंदहा निवासी राम कैलाश पाल के 26 भेड़ चपेट में आ गए। ऐसे में एक के बाद एक कुल 26 भेड़ों की मौत हो गई। पीड़ित राम कैलाश ने बताया कि भेड़ों को चराने के लिए निकले थे। वह भेड़ों के पीछे चल रहे थे। वह बाल-बाल बचे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन टूटा पड़ा था। बावजूद इसके बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने आपूर्ति बंद नहीं की। जिसके चलते भेड़ हादसे के शिकार हो गए। करनैलगंज अधिशासी अभियंता संदीप कुमार का कहना है कि सूचना मिलने के बाद जेई को भेजकर मौके पर जांच कराई गई है। प्रथमदृष्टया इंसुलेटर पंचर होने से 11 हजार हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरी है। ऐसे में पीड़ित को मुआवजा दिलाने के लिए हताहत जानवरों का पीएम कराया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article