{"_id":"62eaaa49a4cba61e6e1f9b2e","slug":"25-thousand-prize-crook-got-shot-in-the-encounter-gonda-news-lko642535189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ हाईवे पर राजापुर गांव के मोड़ पर बुधवार शाम 25 हजार के एक ईनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम पर फायरिंग करके भाग रहे बदमाश की घेराबंदी की गई। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है।
एएसपी शिवराज ने बताया कि एसओजी व नगर कोतवाली की संयुक्त टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया गया था। बुधवार शाम सूचना मिली कि लूट का आरोपी व 25 हजार का ईनामी बदमाश राम उजियार हारीपुर की तरफ से बाइक से आ रहा है।
इस पर पुलिस टीम ने लखनऊ मार्ग के राजापुर गांव मोड़ पर घेराबंदी करके उसे रोकने का प्रयास किया। मगर वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में राम उजियार के पैर में गोली लगी तो वह गिर पड़ा। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र के दूल्हापुर गांव निवासी राम उजियार के पास से उमरीबेगमगंज क्षेत्र से चोरी की गई बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया कि राम उजियार के खिलाफ लखनऊ, चित्रकूट, अयोध्या व गोंडा के विभिन्न थानों में 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।