फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24 teacher dismissed to gave the bogus record,s

फर्जी अभिलेख देने वाले 24 शिक्षक बर्खास्त

Sat, 24 Sep 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
24 teacher dismissed to gave the bogus record,s
रामपुर में एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन करता ‌शिक्षकों का एक गुट। अमर उजाला
 फर्जी अभिलेख मिलने पर 24 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। सत्यापन में शिक्षकों के टीईटी व अन्य शैक्षिक अभिलेखों के फर्जी होने का खुलासा हुआ है। कई बार विभागीय सुनवाई में भी अभिलेेखों के फर्जी न होने का शिक्षक जवाब नहीं दे सके। बीएसए ने संबंधित शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को इन शिक्षकों के खिलाफ थानों में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 
बीएसए रमेश यादव ने शनिवार को बताया कि प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के पदों पर 14 अगस्त 2016 को तैनात शिक्षकों के अभिलेख फर्जी मिलने पर इन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन


श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के पीएस शरकुनपुर डीह के शिक्षक सोनीपाल व शिक्षिका श्वेता त्रिपाठी, बनगवा की शिक्षिका संजू शुक्ला, त्रिलोकपुर के शिक्षक शिवपूजन, शावंतडीह के शिक्षक रामप्रताप चौधरी, शोभापुरवा के शिक्षक मनोज कुमार, बरगदवा के शिक्षक उपेंद्र कुमार, नगई के शिक्षक सत्येंद्र त्रिपाठी, शेखडीह की शिक्षिका रितु द्विवेदी के अभिलेख फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बढ़ईपुरवा की शिक्षिका रंजना त्रिपाठी व टेढ़वा चिताही की शिक्षिका कंचनलता पांडेय, बलरामपुर शिक्षा क्षेत्र के तेंदुआ की शिक्षिका अर्चना अग्रहरि व उदईपुर की शिक्षिका संगीता देवी, तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के पीएस विशुनपुर के शिक्षक राजेश दूबे, बदलापुर के शिक्षक ब्रहमानंद, अमरहवा कला के शिक्षक संतोष कुमार मिश्रा के अभिलेख फर्जी पाए गए।

बुड़न्नतपुर नवीन के शिक्षक विपिन कुमार मिश्रा, भंगहा कला के शिक्षक संदीप कुुमार वर्मा व चैनपुर बड़रिया के अध्यापक दीनानाथ गुप्ता, शिक्षा क्षेत्र गैड़ास बुजुर्ग की शिक्षिका अर्चना त्रिपाठी, सेमरी के शिक्षक लालबहादुर वर्मा व बलवरिया के शिक्षक श्याम नरायन सिंह और उतरौला शिक्षा क्षेत्र के पीएस तिलहर के शिक्षक अजय कुमार पांडेय व चपरहिया की शिक्षिका रीता पांडेय के शैक्षिक अभिलेख सत्यापन के दौरान फर्जी पाए जाने पर कोई अभिलेख सुनवाई के दौरान नहीं प्रस्तुत कर सके।


इन शिक्षकों की विभाग को गुमराह करने एवं कूटरचित अभिलेखों का प्रयोग करने के आरोप में सेवा समाप्त कर दी गई है। बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को सुसंगत धाराओं में इन शिक्षकों के खिलाफ थानों में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed