फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24 hours extension to remove illegal encroachment from school land

Gonda News: स्कूल की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत

Wed, 14 Feb 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
24 hours extension to remove illegal encroachment from school land
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ग्राम पंचायत बरौली में स्कूल की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को एसडीएम तरबगंज की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने बरजोरनगर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को स्कूल की जमीन से कब्जा हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है। इस जमीन पर दो अवैध मकान, मदरसा व मस्जिद बनी है।
विज्ञापन

बरौली बरजोरनगर निवासी संजय कुमार मिश्रा की याचिका पर उच्च न्यायालय ने गत वर्ष अप्रैल माह में आदेश जारी किया था। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर याचिकाकर्ता ने न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की। इसके बाद तत्कालीन तहसीलदार तरबगंज को तलब कर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन कई महीने बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद याचिकाकर्ता ने पुन: न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत बरौली के बरजोरनगर में जमीन स्कूल फॉर्म के नाम दर्ज कागजात है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है। तीन तरफ से बाउंड्रीवॉल भी बनी हुई है लेकिन एक दिशा में अतिक्रमण व विवाद के चलते बाउंड्रीवाॅल का निर्माण नहीं हो सका। एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि 24 घंटे का समय दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed