फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24 hamlets submerged in flood, water filling in 10 villages

Gonda News: बाढ़ में डूबे 24 मजरे, 10 गांवों में भर रहा पानी

Thu, 04 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 04 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
24 hamlets submerged in flood, water filling in 10 villages
गोंडा के ब्योंदा माझा गांव में नाव से जाते लोग। - संवाद - फोटो : गड्ढों में फंसकर पलटे पांच ई रिक्शे
करनैलगंज/विश्नोहरनपुर। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर पहुंच गया है। पानी लगातार बढ़ रहा है। इससे नदी उफना रही है। नवाबगंज के ग्राम पंचायत ब्योंदा माझा के मजरा बिचला माझा में तीन छप्पर सरयू की धारा में बह गए। क्षेत्र में 24 मजरे बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदी में 3.75 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील के 10 गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से भर रहा है। बृहस्पतिवार तक ये गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। ग्राम नकहरा के 10, चंदापुर किटौली के छह, पसका के दो मजरे बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। ग्राम घरकुइयां, बहुवन मदार मांझा की आबादी तो प्रभावित नहीं है, लेकिन इन गांवों के किसानों की खेती पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। एसडीएम जितेंद्र गौतम ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को लंच पैकेट, तिरपाल, राशन आदि मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित गांवों में राजस्व टीम मुस्तैद है। किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
विज्ञापन


नवाबगंज के बाढ़ प्रभावित छह गांवों में लोग मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जद्दोजहद करते नजर आए। जलभराव वाले स्थानों से लोग अपने मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर ले जा रहे हैं। प्रधान केशव राम ने बताया कि लल्ला, फूलचंद व रामविलास का छप्पर कटान की चपेट में आकर नदी में समा गया है। लेखपाल को सूचना दी गई है। चारों तरफ से पानी भरने के कारण परिषदीय विद्यालय बंद हो गया है। पंचायत भवन भी पानी से घिर गया है। दत्तनगर के प्रधान राजाराम यादव ने बताया कि गांव में पांच नावें चल रही हैं। डीहा मजरे की तरफ पानी बढ़ रहा है। बाड़ी माझा में सतीश चंद्र यादव, फतेहबहादुर, भलरू समेत कई लोगों के घर कटान की जद में हैं। तरबगंज एसडीएम विश्वामित्र व आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बुधवार को बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तरफ है पानी

गांव में चारों तरफ पानी भर गया है। मवेशियों के लिए चारे का संकट गहरा गया है। ऐसे में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेत जलमग्न हैं और हरा चारा भी नहीं मिल पा रहा। प्रशासन भूसे की व्यवस्था करा दे तो राहत मिलेगी।
- शिवलला देवी, ब्योंदा माझा



आवागमन में हो रही समस्या
तरबगंज थाना मोड़ के पास स्थित स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। बाढ़ के पानी से होकर मंगलवार को 25 किमी दूर स्थित बैंक शाखा से रुपये निकालने गए तो केवाईसी कराने को कहा गया। केवाईसी कराने के बाद बुधवार को गए तब भी रुपये नहीं निकल सके, ऐसे में खाली हाथ लौटना पड़ा।
- गंगाराम यादव, ब्योंदा माझा

कट गया रास्ता

गांव में बाढ़ का पानी तेजी से भर रहा है। गांव का एक मजरा टेपरा मुख्य मार्ग के पूर्वी ओर स्थित है। जाने का रास्ता बाढ़ से कट गया है। उस पार स्थित खेत व आवास पर जाने आने में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।


- जगई यादव, गोकुला
सरयू में समाया घर

कटान के चलते छप्पर के दो घर सरयू की धारा में समा गए। पत्नी व बच्चों के साथ दूसरे की जमीन पर गुजर-बसर कर रहे हैं। मेरा परिवार बेघर हो चुका है, लेकिन प्रशासन से अब तक कोई मदद नहीं मिल सकी।

- राम मनोरथ यादव, साकीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed