फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2202 left the examination of Home Science and Geography

गोंडा: 2202 ने छोड़ी गृहविज्ञान व भूगोल की परीक्षा

Mon, 20 Feb 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
2202 left the examination of Home Science and Geography
गोंडा के एलबीएस कॉलेज में बैक पेपर की परीक्षा देकर जाते छात्र। -संवाद
गोंडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की सोमवार को परीक्षाएं सामान्य रहीं। दोनों पालियों में 2202 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कस लिया। पहली पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान और इंटर के लेखाशास्त्र की परीक्षा थी। वहीं, दूसरी पाली में इंटर के भूगोल विषय की परीक्षाएं थी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण रहीं। देर शाम केंद्रों के स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को हुई परीक्षा में हाईस्कूल के गृहविज्ञान विषय में 19,042 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 17,936 ने परीक्षा दी और 1,106 ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा इंटर के लेखाशास्त्र में 217 परीक्षार्थी ही थे, जिसमें 197 ने परीक्षा दी और 20 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटर के भूगोल की परीक्षा में 9,717 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 8,641 ने परीक्षा दी और 1,076 ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा। डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने हलधरमऊ ब्लाॅक के हरीकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज और पृथ्वीपाल सिंह इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों के कंट्रोल रूम की व्यवस्था देखी। निर्देश दिया कि हर कक्ष के सीसीटीवी हर पल सक्रिय रहें और कंट्रोल रूम से निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के चार केंद्रों पर सोमवार को सीबीएसई की परीक्षाएं भी चार केंद्रों पर हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में सोमवार को विभिन्न विषयों की बैक पेपर परीक्षा कराई गई। बैक पेपर परीक्षा में बीए, बीएससी, बीकॉम के छात्र शामिल हुए। जिसमें 1,327 छात्रों ने परीक्षा दी है। परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई। पहली पाली की परीक्षा में 643 छात्रों ने व दूसरी पाली की परीक्षा में 684 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्राचार्य प्रो रविन्द्र कुमार पांडेय ने टीम के साथ परीक्षा कक्ष का औचक निरीक्षण किया। मुख्य नियंता प्रो. श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि परीक्षा में अन्य महाविद्यालय के भी छात्र परीक्षा दे रहे हैं। जिससे किसी भी प्रकार की कोई कोताही नही बरती जाएगी। परीक्षा प्रवेश के समय गेट पर सघन तलाशी के बाद छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। बैक पेपर की परीक्षा अभी आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed