{"_id":"5b5f52e04f1c1bb35d8b6512","slug":"21532973792-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जेहाद: शादी का झांसा देकर दो सात तक करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जेहाद: शादी का झांसा देकर दो सात तक करता रहा दुष्कर्म
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुराचार
गोंडा। कस्बे के एक युवक ने लखनऊ की एक युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दो साल तक दुराचार किया। युवती को जब असलियत का पता चला तो युवक मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया।
सोमवार को वह परिवार वालों संग युवक के घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। युवती ने कस्बा पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की तो पुलिस ने आरोपी युवक को चौकी पर बुला लिया।
मगर घटना स्थल लखनऊ का होने के कारण एफआईआर लखनऊ में दर्ज कराने की सलाह देकर युवती को वापस भेज दिया।
करनैलगंज नगर के एक मोहल्ले का रहने वाला एक युवक लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी में अपना नाम बदलकर काम करता था। उसी कंपनी में एक काम करने वाली एक युवती को युवक ने युवती के धर्म का होना बताकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
युवक दो वर्षों से अधिक समय तक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करता रहा। युवती के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उसे पता चला कि आरोपी युवक दूसरी युवती के साथ भी फोन पर बातचीत करता है।
संदेह होने पर जब युवती ने उसपर शादी का दबाव बनाते हुए युवक का घर दिखाने की बात कही तो वह मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गया। युवक की तलाश करते रविवार को युवती अपने परिवार वालों के साथ करनैलगंज स्थित युवक के घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए।
जिसे वह तीन वर्षों से अपना जीवन साथी मानते हुए साथ रहती चली आ रही थी, वह दूसरे समुदाय का निकला। युवती ने रविवार की शाम नगर की पुलिस चौकी पर तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके करवाई करने की मांग की।
पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से बुला लिया। मगर घटना स्थल लखनऊ का होने के कारण पुलिस ने युवती को लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी।
चौकी प्रभारी बृजानंद सिंह ने बताया कि युवती की सूचना पर आरोपी युवक को बुला लिया गया था। मगर घटना स्थल लखनऊ का होने के कारण उसे एफआईआर लखनऊ में दर्ज कराने की सलाह देकर भेज दिया गया।