फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   214 bags of cement not for sale found in the raid

Gonda News: छापे में मिली नॉट फॉर सेल की 214 बोरी सीमेंट

Mon, 08 May 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
214 bags of cement not for sale found in the raid
गोंडा। नाॅट फॉर सेल की सीमेंट बेचने की शिकायत पर सोमवार को परसपुर-तरबगंज मार्ग पर बरसड़ा मोड़ के समीप स्थित एक गोदाम पर नायब तहसीलदार ने पुलिस के साथ छापा मारा। इस दौरान गोदाम में 214 बोरी नाट फॉर सेल सीमेंट बरामद हुई। गोदाम सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार (तरबगंज) चंदन जायसवाल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि रगड़गंज कस्बे के समीप बरसड़ा मोड़ स्थित एक गोदाम में नाॅट फॉर सेल की सीमेंट बेची जा रही है। इस पर पुलिस टीम के साथ गोदाम पर छापा मारा गया तो वहां अवैध तरीके से रखी 214 बोरी नॉट फॉर सेल की सीमेंट मिली। बताया कि गोदाम सील कर दिया गया है। सीमेंट पूर्व प्रधान रीतेश सिंह की बताई जा रही है। जबकि जांच के दौरान जेएमबी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने दावा किया कि सीमेंट उनकी है। इस क्षेत्र में काम चल रहा है। इस वजह से गोदाम में सीमेंट रखी गई थी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि गोदाम मालिक रीतेश सिंह को सीमेंट से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया है। वहीं, रीतेश सिंह ने बताया कि उक्त गोदाम उनका है। जिसमें खाद रखने का काम करते हैं। इस समय खाद नहीं होने के कारण गोदाम खाली था। उनके मित्र शत्रुहन ठेकेदार हैं। उन्होंने क्षेत्र में सरकारी स्कूल का काम लिया था। जिसके निर्माण के लिए गोदाम में सीमेंट रखवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed