{"_id":"5b2d33144f1c1b2b428b6425","slug":"201529688852-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की रखवाली करने गए किसान की हैमर से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की रखवाली करने गए किसान की हैमर से हत्या
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फसल रखवाली कर रहे किसान की हथौड़े से पीटकर हत्या
गोंडा। सीहागांव के मजरे पसियनपुरवा में गुरुवार की रात गन्ने की फसल की रखवाली करने गए एक किसान की अज्ञात बदमाशों ने हथौड़े से पीटकर मारकर हत्या कर दी।
शुक्रवार की सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो तलाश करने निकली उसकी पत्नी ने शव खेत में चारपाई पर पति का शव पड़ा देखा। पत्नी ने थाना मोतीगंज में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना मोतीगंज क्षेत्र के सीहा गांव के मजरे पसियनपुरवा की रहने वाली सुन्दरपता ने बताया कि उसके घर से दो सौ मीटर की दूरी पर खेत है। जिसमें गन्ने की फसल लगी है।
विज्ञापन
सुन्दरपुता के मुताबिक उसका 70 वर्षीय पति मुन्ना लाल हर रोज की तरह शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद मवेशियों से फसल बचाने को उसकी रखवाली के लिए खेत को गया था।
वहां चारपाई डालकर फसल की रखवाली कर रहा था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने उसकी हैमर से मारकर हत्या कर दी। सुन्दरपता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब उसका पति देर तक घर नहीं पहुंचा तो वह पति की तलाश में खेत को गई।
वहां उसके पति का खून से लथपत शव चारपाई पर पड़ा मिला। सुन्दरपता के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े और पुलिस को खबर की। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मणीलाल पाटीदार, सीओ मनकापुर शंकर प्रसाद व थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रियम्बद मिश्र ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों से जानकारी ली।
मामले में मुन्नालान की पत्नी सुन्दरपता ने थाना मोतीगंज में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष को हत्या के खुलासे के लिए तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुन्नालाल की हैमर जैसे किसी भारी हथियार से मारकर हत्या की गई है।
फोरेंसिक टीम ने की फोटोग्राफी
सीहा गांव के मजरे पसियन पुरवा में किसान मुन्नालाल की हत्या के बाद शुक्रवार को पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर फोटोग्राफी की।
एक्सपर्ट ने घटना स्थल से खून आदि के नमूने लिए हैं। जिससे हत्या के खुलासे में मदद मिल सके। डाग स्क्वॉयड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।