फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   तमंचे से धमका बाइक सवार बदमाशों ने लूटे एक लाख रुपए

तमंचे से धमका बाइक सवार बदमाशों ने लूटे एक लाख रुपए

Thu, 21 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
तमंचे से धमका बाइक सवार बदमाशों ने लूटे एक लाख रुपए

विज्ञापन
तमंचे से धमका बदमाशों ने लूटे एक लाख

गोंडा। खरगूपुर-श्रावस्ती मार्ग पर बलुआ पुल के समीप बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को तमंचे से धमकाकर एक लाख रुपये लूट लिए। मामले में युवक ने थाना खरगूपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ सूचना दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम भदौरा बाजार निवासी सादिक अली ने बताया कि बुधवार की सुबह वह बाइक से बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


सादिक के मुताबकि खरगूपुर-श्रावस्ती मार्ग पर वह बलुआ पुल के पास पहुंचा था तभी श्रावस्ती की ओर से आ रहे एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक बदमाश ने तमंचा व दूसरे ने लोहे की राड से धमकाकर उससे एक लाख रुपये लूट लिया और खरगूपुर की ओर भाग निकले। सादिक ने डायल-100 पर सूचना दी।

सूचना पर डायल 100 के पुलिसकर्मियों समेत थाना खरगूपुर के उपनिरीक्षक पीएन तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उपनिरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed