फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   एक ही रात दो महिलाओं तो एक किशोरी की कटी चोटी

एक ही रात दो महिलाओं तो एक किशोरी की कटी चोटी

Mon, 07 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात दो महिलाओं तो एक किशोरी की कटी चोटी

विज्ञापन
दो महिला और किशोरी की कटी कटने का दावा
खोड़ारे के गौराचौकी, बालपुर, बभनान में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
खोड़ारे,बालपुर, बभनान (गोंडा)। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर जहां एक महिला व एक 15 वर्षीया किशोरी की रात को घर में सोते समय चोटी कटने का दावा किया गया तो वहीं देरशाम खेत की ओर गई एक महिला ने भी अज्ञात युवक पर चोटी काटने का आरोप लगाया है। एक ही रात तीन अलग-अलग इलाकों में हुई चोटीकांड की घटना को लेकर लोगों में काफी दहशत है। दूसरी ओर पुलिस एक ही रात में हुई चोटी कांड की तीन अलग-अलग घटनाओं से अभी भी अंजान है।
बालपुर के चकसेनिया गांव में रहने वाली वैधा देवी (45) पत्नी रामधीरज रविवार की देरशाम गांव के बाहर खेत की तरफ गईं थी। बैधा देवी के मुताबिक रात में खेत से लौटते वक्त उन्हें एक आदमी खेत में खड़ा नजर आया। जब तक वह उस व्यक्ति को देखकर कुछ समझतीं, उसने उनकी चोटी काट ली और फरार हो गया। अंधेरा काफी होने के कारण वह उस व्यक्ति को पहचान नहीं पाईं। बैधा देवी के शोर मचाने पर गांव के लोग भागकर जब तक उसके पास पहुंचते, युवक भाग चुका था। जिसे लेकर गांव वालों में दहशत के साथ रोष है।
विज्ञापन

उधर दूसरी घटना छपिया थानाक्षेत्र के ढढौआ मेहनिया की है। जहां रहने वाली रामबचन की पत्नी केवलपता (38) रविवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रही थीं। जिनकी रात में किसी ने चोटी ही काट ली। सुबह जब वह सोकर उठीं तो देखा कि उनकी चोटी ही नहीं है। महिला के शोर मचाने पर घर के बाकी लोग भागकर उसके पास पहुंचे। इस घटना के बाद केवलपता कई बार बेहोश भी हो चुकी है। परिवार वाले उसकी चोटी कटने की घटना से काफी भयभीत हैं। वहीं चोटी कटने की इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें फैली हैं। वहीं चोटी कटने की तीसरी घटना गौराचौकी के अल्लीपुर गांव के मजरा जोलाहनडीह की है। बताते हैं कि यहां रहने वाले नजीर की 15 वर्षीया बेटी फूलजहां रात में घर के आंगन में मच्छरदानी के भीतर सोई थी कि उसकी किसी ने चोटी काट ली। फूलजां का रपरिवार में इस घटना के बाद काफी भयभीत है। जबकि चोटी कटने की इस घटना को लेकर भी क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जबकि एक ही रात तीन अलग-अलग जगहों पर हुई चोटी कटने की इन घटनाओं को लेकर पुलिस इससे पूरी तरह अंजान है। थाना छपिया के थानाध्यक्ष शैलेश सिंह का कहना है कि उन्हें इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है और न ही इस बावत कोई तहरीर मिली है। खोड़ारे थानाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है। सीओ करनैलगंज कृष्ण चंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी हुई है तो जांच करायी जाएगी। एसपी उमेश कुमार सिंह ने चोटी कटने की घटना पर किसी प्रकार का वर्जन देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed