फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अधिवक्ता हितों की रक्षा का लिया संकल्प

अधिवक्ता हितों की रक्षा का लिया संकल्प

Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता हितों की रक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
अधिवक्ता हितों की रक्षा का लिया संकल्प
फौजदारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। गांधी पार्क के मैरिज हाल में शनिवार को फौजदारी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एल्डर कमेटी के संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता रवि चंद्र त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

शहर के गांधी पार्क स्थित मैरिज हाल में शनिवार को फौजदारी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यापर्ण कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय ने कहा कि अक्सर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि अपने निर्वाचन के पहले अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का वादा करते हैं लेकिन निर्वाचन के बाद वह इस वादे के प्रति उदासीन हो जाते हैं लेकिन फौजदारी बार एसोसिएशन बार कौंसिल व अन्य अधिवक्ता संगठनों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के किए गए वादे को पूरा करने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाता रहेगा। उन्होंने अधिवक्ता हितों की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय हितों के लिए संघर्षशील रहने का वादा किया। एल्डर कमेटी के संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता रविचंद्र त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष इजहार अहमद खां व महामंत्री अजय विक्रम सिंह को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। साथ ही उपाध्यक्ष आनंद राज सिंह, शैंलेद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र वर्क, राजन श्रीवास्तव, कनिष्ठ एपाध्यक्ष अजीम अफसर जाफरी, विमल वर्मा, अरविंद कुमार मिश्रा,अजय कुमार सिंह, अजय कुमार शुक्ला, मंत्री सुरेश कुमार द्विवेदी, सुरेंद्र मिश्रा, देवेंद्र कुमार सिंह व संयुक्त मंत्री के पद पर निर्वाचित राजीव कुमार, अंजनी कुमार, अनुराग मिश्र, धर्मेंद्र कुमार, शैलेंद्र मिश्रा व अंजनी कुमार मिश्रा को भी शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी सदस्य के रुप में प्रकाश चंद्र श्रीवास्एतव, नागेंद्र शर्मा, विनोद मिश्रा, अमरजीत तिवारी, शकील अहमद, अब्दुल वहीद, हेमंत कुमार, सुरेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मोहम्मद शाकिर, नवीन श्रीवास्तव व आशुतोष उपाध्याय ने भी शपथ ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं व पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर केके मिश्रा, शमीम अतहर, रमाकांत पांडेय, विंदेश्वरी दूबे, गंगा प्रसाद मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, राम अशीष त्रिपाठी, आलाह्यक कुमार पांडेय, इंद्रजीत सिंह, बसंत कुमार शुक्ला समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed