फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   तीन खबरें

तीन खबरें

Wed, 28 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
तीन खबरें
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्ची को रौंदा
विज्ञापन

करनैलगंज (गोंडा)। ट्रैक्टर से कुचलकर एक सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पतिसा पूरे सगरा निवासी दिलावर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पुत्री तहरीन मंगलवार सुबह सात बजे नित्यकर्म के लिए जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

विवाहिता ने लगाई फांसी
करनैलगंज (गोंडा)। नवविवाहिता युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली करनैलगंज अर्न्तगत ग्राम भितिहा निवासी रामरंग गोस्वामी की पुत्री अनीता (18) ने सोमवार सुबह कमरे में हुक के सहारे गले में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने बताया कि अनीता की दो वर्ष पूर्व ग्राम ठकुरापुर कोतवाली देहात निवासी राजेन्द्र के साथ शादी हुई थी। गौने की रस्म नहीं हुई थी। अज्ञात कारणों से उसने फांसी लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अंगद राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


12 जुआरी गिरफ्तार
करनैलगंज (गोंडा)। पुलिस की टीम ने 12 जुआरियों को 20 हजार चार सौ रुपये के साथ जुआ खेलते धर दबोचा। सोमवार की दोपहर एसपी को मिली सूचना पर एक टीम छापेमारी के लिए गठित की गई थी। ग्राम सकरौरा के एक बाग में जब टीम ने दबिश दी तो 12 जुआरी बैठे ताश के पत्ते फेंट रहे थे। टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed