फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20 quintals of illegal firecrackers seized on the second day, 5 arrested

Gonda News: दूसरे दिन 20 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त, 5 गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 09 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
20 quintals of illegal firecrackers seized on the second day, 5 arrested
कौड़िया व वजीरगंज थाने की पुलिस ने चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दुबहा बाजार वजीरगंज (गोंडा)। तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर में सोमवार को पटाखा विस्फोट से तीन युवकों की मौत के बाद पुलिस की छानबीन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। कौड़िया और वजीरगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को छानबीन के दौरान 20 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस भी दर्ज कर पिता-पुत्र समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मंगलवार को 13 क्विंटल अवैध पटाखों की जब्ती के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी 13 आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष अभय सिंह वजीरगंज ने बताया कि क्षेत्र में रघुराजनगर टिकरी निवासी प्रिंस कौशल, दिलीप कुमार कौशल व राहुल कसौंधन घर से छानबीन के दौरान फ्लावर पार्ट्स स्पेशल, स्पेक्ट्रा गोल 900 पीस, हाइड्रो बम 840 पीस, लेपई किंग 40 पीस, सुपर स्टार माचिस, राबिन तीन पैकेट, चक्कर स्पेशल पांच पैकेट, बुलेट का बाप तीन पैकेट, किट कैट पांच पैकेट, ओरिजिनल मैजिक नौ पैकेट, ब्रांड कोटी दो पैकेट, मोटो छाप फ्लावर पार्ट्स 10 पैकेट, लाइहो एक पैकेट, स्काई लैंटर्न 20 पैकेट, सुतली बम 500 पीस, टरको बेस समेत डेढ़ क्विंटल अवैध पटाखा जब्त किया गया है। बिना लाइसेंस के विस्फोटक भंडारण करने के आरोप में सभी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी नदारद हो गए थे। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर कौड़िया थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के कौड़िया बाजार निवासी जुमई की कॉस्मेटिक की दुकान छानबीन के दौरान तीन बोरी अवैध पटाखा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके पुश्तैनी मकान रामापुर मौहरिया गांव स्थित गोदाम में और पटाख डंप है। वहां जांच के दौरान 16 क्विंटल अवैध सुतली बम, स्काई बम, बारूद व पटाखा बनाने में प्रयोग होने वाले पदार्थ बरामद हुए। बताया कि मौके पर जुमई उसके बेटे रिजवान व इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद लैबुड़वा गांव में छानबीन के दौरान अली मोहम्मद व मोहम्मद आरिफ के यहां से दो क्विंटल स्काई बम, पटाखा, छुरछुरी, अनार पकड़ा गया। बताया कि पांचों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed