{"_id":"67cf256d5193c429f60c1abf","slug":"20-beds-reserved-in-medical-college-and-five-in-chc-gonda-news-c-100-1-slko1026-134040-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेडिकल कॉलेज में 20 व सीएचसी में पांच बेड रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेडिकल कॉलेज में 20 व सीएचसी में पांच बेड रिजर्व
Mon, 10 Mar 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। मेडिकल कॉलेज में 20 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। साथ ही 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड रिजर्व किए गए हैं।
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि होली पर किसी को कोई समस्या न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गोंडा-लखनऊ के साथ ही गोंडा-बहराइच मार्ग पर हादसों को देखते हुए 39 एंबुलेंस लगाई गई हैं। यह टीमें भ्रमण करती नजर आएंगी। स्थानीय थाने की पुलिस से भी सीएचसी अधीक्षक समन्वय स्थापित करेंगे।
वहीं, मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि 13 मार्च को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. प्रकाश सिंह भदौरिया, डॉ. कमल किशोर गुप्ता, परवेज खान, दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक डॉ. मुदस्सिर , डॉ. खालिद बिलाल व आलम शेर खान, रात नौ बजे से डॉ. गुलाम मोईनुद्दीन चिश्ती, डॉ. आमिर हुसैन व काजी रिजवान को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 13 व 14 मार्च को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुषी पांडेय, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार विश्वकर्मा को लगाया गया है।