{"_id":"5b2697fc4f1c1b8c278b6415","slug":"191529255932-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध धन उगाही में दो लेखपाल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध धन उगाही में दो लेखपाल सस्पेंड
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध उगाही में दो लेखपाल सस्पेंड
गोंडा। तरबगंज के दो लेखपालों पर धन उगाही का आरोप सही पाए जाने पर दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
चंदहा में तैनात लेखपाल संतोष कुमार श्रीवास्तव का श्रावस्ती मॉडल पर जमीन पैमाइश करने के नाम पर पैसा मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था।
वहीं अमदही में तैनात लेखपाल तेज प्रताप सिंह के विरुद्ध सांसद बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने जमकर अवैध उगाही की शिकायत की जिसके बाद दोनों लेखपालों को एसडीएम सौरभ भट्ट ने निलंबित कर दिया है।
उधर राजस्व निरीक्षक बल्लीपुर कृष्ण बिहारी पांडेय के खिलाफ 2 माह पूर्व रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल होने के बाद भी अब तक तहसील प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। चर्चा है कि एक सत्ता पक्ष के नेता के दबाव में दागी कानूनगो को तहसील प्रशासन बचाने में जुटा है।