फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   परिषदीय स्कूलों के 3.29 लाख नौनिहालों को जूते मोजे का इंतजार

परिषदीय स्कूलों के 3.29 लाख नौनिहालों को जूते मोजे का इंतजार

Tue, 24 Oct 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के 3.29 लाख नौनिहालों को जूते मोजे का इंतजार
नौनिहालों के जूते-मोजे पर आपूर्ति कंपनी का अड़ंगा
विज्ञापन


गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 3.29 लाख नौनिहालों को जूता मोजा देने के सरकारी फरमान पर आपूर्ति कंपनी पानी फेर रही है। बच्चे को जूता मोजा देने का तय समय बीज चुका है लेकिन कंपनी ने अब तक इसकी आपूर्ति ही नही की है।

विभाग ने दो माह पहले ही इसका क्रय आदेश जारी कर दिया है बावजूद इसके कंपनी आपूर्ति अटकाए हुए है। ठेका लेने वाली कंपनी की इस लापरवाही से परिषदीय स्कूलों में पढने वाले 3.29 लाख नौनिहाल अभी जूते मोजे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के 2125 परिषदीय विद्यालयों में एक से आठवीं तक इस सत्र में करीब 3.29 लाख नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन नौनिहालों को प्रदेश की सरकार ने सर्दी सें पहले जूता मोजा देने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों में इसकी आपूर्ति के लिए प्रदेश स्तर से ही कंपनियों को ठेका आवंटित कर दिया गया था। सरकार ने ठेका लेने वाली इन कंपनियों को 16 अक्तूबर से पहले सभी स्कूलों में बच्चों को जूता मोजा देने का फरमान जारी किया था।

जिले में जूते की आपूर्ति का ठेका मेसर्स पावरटेक इलेक्ट्रो इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड व मोजे की आपूर्ति का ठेका लिबर्टी नाम की कंपनी को मिला था। इन कंपनियों को सर्व शिक्षा अभियान की तरफ से अगस्त माह में ही क्रय आदेश जारी किया जा चुका है,बसवजूद इसके इन कंपनियों ने तय समय सीमा के भीतर जूते मोजे की आपूर्ति नहीं की।

16 अक्तूबर की समय सीमा बीतने के बाद इन कंपनियों ने दीपावली से ठीक पहले इसका नमूना विभाग को भेजा है। असल आपूर्ति अभी काफी दूर है। विभाग की तरफ से इन कंपनियों को आपूर्ति के लिए पत्र भी भेजा जा चुका है। इन कंपनियों की लापरवाही से जिले के 3.29 लाख नौनिहाल अभी जूते मोजे का इंतजार कर रहे हैं।


परिषदीय स्कूल व कक्षावार पंजीकृत नौनिहालों की संख्या
प्राथमिक विद्यालय-2295
उच्च प्राथमिक विद्यालय-894
कक्षा एक से तीन में पढ़ने वाले नौनिहाल-159141
कक्षा चार से छह तक में पढ़ने वाले नौनिहाल-126156
कक्षा सात व आठ में पंजीकृत नौनिहाल-43919

जूते मोजे की खरीद के लिए आपूर्तिकर्ता कंपनियों को अगस्त माह में ही क्रय आदेश जारी कर दिया गया था। इसके बाद उन्हे इसकी आपूर्ति के लिए रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है बावजूद इसके अब तक इसकी आपूर्ति नही हो सकी है। आपूर्ति होते ही बच्चों को इसका वितरण कराया जाएगा।
संतोष कुमार देव पांडेय,बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed