{"_id":"595e86764f1c1b50288b4799","slug":"191499367030-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से बेलईनाला का एक चौथाई हिस्सा धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से बेलईनाला का एक चौथाई हिस्सा धंसा
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश से बेलईनाला धंसा
परसपुर (गोंडा)। बालपुर से परसपुर जाने वाली रोड पर थाने के ठीक सामने बना बेलईनाला पुल का एक चौथाई हिस्सा तेज बारिश में धंस गया। अब शेष हिस्से के भी धंसने की आशंका बढ़ गई है। अगर बचा हिस्सा भी धंस गया तो 50 हजार लोगों के सामने आवागमन की मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।
परसपुर रोड पर बने बेलईनाले के लिए पुलिया का निर्माण 60 साल पहले किया गया था। जिसकी मियाद खत्म हुए 10 साल बीत चुके हैं। अभी तक इस पुलिया के बनने का नंबर नहीं आया है। इस रोड का हाल में नवीनीकरण का काम पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) में चल रहा है। रोजाना इस रोड से हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन बालपुर, त्योरासी सहित गोंडा जाने के लिए होता है।
पीएमजीएसवाई/आरईएस के अधिशासी अभियंता परवेज अली के मुताबिक जैसे ही पुलिया का इस्टीमेट भारत सरकार से स्वीकृत होकर आ जाता है, इसका निर्माण शुरू करा देंगे। पुलिया का बनना पहले से ही प्रस्तावित है।