फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   जिलों में नहीं सुनी जाती जनता की शिकायतें : सीएम

जिलों में नहीं सुनी जाती जनता की शिकायतें : सीएम

Thu, 06 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिलों में नहीं सुनी जाती जनता की शिकायतें : सीएम
जिलों में नहीं होती जनता की सुनवाई : सीएम
विज्ञापन

- वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम ने लापरवाह अफसरों को किया सचेत
गोंडा। जनता दर्शन में फरियादियों की बढ़ती संख्या से स्पष्ट है कि जिलों में जनता की शिकायतों का सम्यक व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हो रहा है। ऐसे में लापरवाह अधिकारी सचेत हो जाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। ये चेतावनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग करते हुए जिले के अफसरों को दी।

सीएम ने कहा कि, सरकार के सौ दिन के कार्यकाल में अब तक कुल 11 लाख शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। इनमें से ज्यादातर शिकायतें अवैध कब्जे, चकमार्ग की पैमाइश, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, तालाब व अन्य सरकारी जमीनों पर कब्जे से सम्बंधित हैं। जिनका निस्तारण थाना, ब्लॉक व तहसील स्तर पर किया जा सकता है। मगर स्थानीय स्तर पर निस्तारण न होने अथवा संतोषजनक निस्तारण न होने से लोगों को अपना समय और पैसा खर्च करके इसकी शिकायत लखनऊ मे बैठे अधिकारियों से करनी पड़ती है। जो गलत है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में यदि कोई भी व्यक्ति भूख अथवा इलाज के अभाव में मरेगा तो निश्चित ही सम्बन्धित जिले के डीएम सहित अन्य जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी। कानून व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण के लिए उन्होंने अधिकारियों से जीरो टालरेंस अपनाने को कहा। इसकी समीक्षा मुख्य सचिव व डीजीपी करेंगे। तहसील दिवस, समाधान दिवस की तरह ही ब्लॉकों पर ब्लाक दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभिन्न संदर्भों के माध्यम से 30 जून तक प्राप्त शिकायतों को 31 जुलाई तक निस्तारित करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed