फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खत्म हुआ इंतजार अब बिजली मिलेगी अपार

खत्म हुआ इंतजार अब बिजली मिलेगी अपार

Fri, 09 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खत्म हुआ इंतजार अब बिजली मिलेगी अपार

विज्ञापन
खत्म हुआ इंतजार अब बिजली मिलेगी अपार
नवाबगंज के लौव्वावीरपुर में 132केवी का बिजलीघर बनकर तैयार
अगले 24 घंटे में चार्ज होगा बिजलीघर, डुमरियाडीह, नवाबगंज के लोगों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। साल भर पहले नवाबगंज में बनना शुरू हुआ बिजलीघर अगले 24 घंटे में चार्ज हो जाएगा। तकरीबन 23 करोड़ की लागत से बने इस बिजलीघर के चालू होने से शुरूआती दौर में जहां दो बिजलीघरों नवाबगंज व डुमरियाडीह के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तो वहीं आने वाले समय में जैसे ही रघुराजनगर टिकरी और वजीरगंज में निर्माणाधीन बिजलीघर चालू होते है, उनको भी इसी बिजलीघर से सप्लाई मिलने लगेगी। खास बात यह है कि 132 केवी क्षमता के इस बिजलीघर के चालू होने से अब नवाबगंज के लोगों को न तो ओवरलोडिंग की कोई दिक्कत होगी, न ही बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की।
गोंडा शहर से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर नवाबगंज के लोगों की सबसे बड़ी समस्या अबतक यही थी कि उनके यहां बिजली का वोल्टेज ठीक नहीं रहता। 40 किलोमीटर दूर गोंडा शहर से आने वाली बिजली के तार आए दिन बीच रास्ते टूट कर गिर जाया करते थे। जिससे कई-कई दिन तक लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता था। स्थानीय लोगों की इन्हीं समस्याओं के मद्देनजर साल भर पहले पावर कारपोरेशन ने नवाबगंज के लौव्वावीरपुर गांव में 132 केवी क्षमता के बिजलीघर को बनाए जाने की परमीशन दी थी। जिसका निर्माण तकरीबन 23 करोड़ रुपए की लागत से पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

23 करोड़ रुपए से बने इस बिजलीघर का निर्माण जहां बीएसटी इंफ्राटेक कलकत्ता की कंपनी ने किया है तो वहीं दर्शननगर की 132 केवी लाइन से बिजलीघर की लाइन को जोडने के लिए 7.3 कलोमीटर टावर लाइन का निर्माण जैक्सन लिमिटेड नहीं नोएडा/नई दिल्ली की कंपनी ने किया है। दर्शननगर की 132 केवी लाइन से बिजलीघर को जोडने वाली लाइन की चार्जिंग 4 जून को ही की जा चुकी है। जबकि बिजलीघर भी अगले 24 घंटे के भीतर चालू हो जाएगा। 132 केवी क्षमता के इस बिजजलीघर में 40 एमवीए (मिलियन वोल्ट एम्पियर) के दो पावर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। ताकि इस बिजलीघर से आसपास के 33/11 केवी क्षमता के बिजलीघरों को भरपूर बिजली दी जा सके। क्योंकि मौजूदा वक्त 40 किलोमीटर दूर से आने वाली लाइन से नवाबंगज और डुमरियाडीह इलाके के लोगों को बिजली मिल रही है। लेकिन इस बिजलीघर से जब इन दोनों बिजलीघरों की लाइनें जुड़ जाएंगी, तो दूरी का फासला घटकर एक तिहाई रह जाएगा। जिससे न सिर्फ यहां के लोगों को बेहतर बिजली मिलेगी, बल्कि आए दिन तार टूट कर गिरने, लो-वोल्टेज जैसी कई समस्याओं का भी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अगले 24 घंटे में चालू हो जाएगा बिजलीघर
लौव्वावीरपुर गांव में 23 करोड़ रुपए की लागत से बने बिजलीघर को वह अगले 24 घंटे के भीतर चार्ज कर देंगे। जिसके बाद उनका काम खत्म हो जाएगा। अब आगे की जिम्मेदारी वितरण खंड के लोगों की है वह जितनी जल्दी सबस्टेशन की लाइन का काम पूरा करके उसे बिजलीघर से जोड़ देंगे। लोगों को अच्छी बिजली मिलने लगेगी।
-सीपी पाण्डेय, एक्सईएन, ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed