फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   प्रदीप की पत्नी ने न्याय के लिए उठाई आवाज

प्रदीप की पत्नी ने न्याय के लिए उठाई आवाज

Thu, 04 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप की पत्नी ने न्याय के लिए उठाई आवाज
गोंडा। अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध धरना देने दिल्ली से गोंडा आए युवा समाजसेवी प्रदीप मिश्र कात्यान की मौत का मामला गरमा गया है। उनकी शिक्षामित्र पत्नी भावना मिश्र ने जहां पुलिस अधीक्षक से भेंट कर हत्या होने का संदेह जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, वहीं, कई संगठनों ने सच्चाई को उजागर करने की मांग की है।
विज्ञापन


बीते दिनों इटियाथोक थाना क्षेत्र के ठढ़वरिया के पास गोंडा-बहराइच मार्ग पर प्रदीप का शव मिला था। उनकी पत्नी भावना ने एसपी को बताया कि जिस बाइक से प्रदीप घर कंचनपुर जा रहे थे, उसमें खरोच तक नहीं है। ऐसे में सड़क दुर्घटना तो हो ही नहीं सकती है। उन्होंने हत्या का संदेह जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिया है कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


भावना ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि घटना और स्थल की जिस तरह परिस्थिति है, उस पर दुर्घटना नहीं माना जा सकता है। कहा कि वारदात की स्थितियों को देखते हुए घटना को हत्या मानकर जांच करने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। इसी के साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मामले में आवाज उठानी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक एकता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमर रजा लखनऊ से गोंडा पहुंचे और उन्होंने डीएम से बात की। डीएम के बाहर होने पर उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी से भेंट कर कहा कि प्रदीप मिश्र की हत्या हुई है और इसकी जांच उच्च स्तरीय कराई जाएगी। पीडिंत परिवार को प्रदेश सरकार से 25 लाख की आर्थिक मदद देने की संस्तुति की जाए। उन्होंने कहा कि मामले में ढिलाई हुई तो वे उच्च स्तर पर मांग करेंगे।

प्रदीप मिश्र के मृत्यु के तीसरे दिन भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज सेवी व स्थानीय लोगों का ताता लगा रहा। लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर घटनाक्रम की जानकारी ली।


सांसद को छात्र नेता अंकित शुक्ल ने मामले की जांच कराने और आर्थिक मदद दिलाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदा कांत पांडेय, महामंत्री बब्बू दुबे, उपाध्यक्ष देवनारायण तिवारी, नगर प्रभारी कृष्णानंद त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष केशव ठाकुर आदि ने मृतक की पत्नी पूजा उर्फ भावना मिश्रा से घटना के बारे में जानकारी की। सरकार से 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमर सिंह, छात्र नेता अन्नी तिवारी ने उनके आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed