फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खाद्यान्न घोटाले में दो कोटेदारों समेत छह पर केस दर्ज

खाद्यान्न घोटाले में दो कोटेदारों समेत छह पर केस दर्ज

Thu, 30 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खाद्यान्न घोटाले में दो कोटेदारों समेत छह पर केस दर्ज
गोंडा। शहर के दो कोटेदारों की ओर से कार्डधारकों के आधार नंबर में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये का अनाज घोटाला किए जाने के मामले में जांच का खुलासा हो गया है। पुलिस ने कोटेदार कमलेश कुमार नेवटिया व मोहल्ला साहबगंज की कोटेदार शाहजहां खातून ने परिवारीजनों के साथ मिलकर कार्डधारकों के हिस्से का अनाज कालाबाजारी में बेच दिया। मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को उक्त दोनों कोटेदारों समेत छह लोगों के खिलाफ अनाज की कालाबाजारी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


राशन कार्डधारकों को राशन न मिलने कीशिकायतों को ध्यान में रखकर खाद्य आयुक्त की ओर से हाल ही में एनआईसी के साफ्टवेयर के जरिये जांच कराई गई थी। इसमें जिले में दो आधार आईडी से 209 बार अनाज ट्रांजेक्शन के मामले पकड़ में आए। मामले की आयुक्त के निर्देश पर जब पूर्ति विभाग ने जांच की, तो नगर के दो कोटेदारों की ओर से कार्डधारकों के आधार में हेराफेरी कर अनाज का घपला सामने आया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बरियारपुरवा के उचित दर विक्रेता कमलेश ने 105 राशन कार्डधारकों के यूनिटों में प्रदर्शित आधार को एडिट कराकर अनाधिकृत तरीके से अपने भाई रतन निवासी रानी बाजार ने अपने एक आधार को सीड कराकर बायोमीट्रिक का प्रयोग ई-पास मशीन से आधार अथेंटिकेशन एवं ट्रांजेक्शन से राशन का गलत तरीके से आहरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटेदार ने कमलेश व उसके भाई रतन व सहयोगी सिधवा निवासी प्रेम कुमार ने 105 कार्ड के यूनिटों के हिस्से का जुलाई का अनाज हड़प लिया। इसी तरह से मोहल्ला साहबगंज की कोटेदार शाहजहां खातून ने पुत्र मो. आरिज व हमजा की मदद से 100 कार्डधारकों की यूनिट से अनाज का ट्रांजक्शन/डायवर्जन कर कालाबाजारी की।


इस मामले में जांच कर नगर क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार ने साहबगंज की कोटेदार शाहजहां व उसके दो पुत्र क्रमश: आरिज व हमजा और बरियारपुरवा के कोटेदार कमलेश व उसके भाई रतन व सहयोगी प्रेम कुमार के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इस मामले में डीएसओ बहादुर सिंह ने बताया कि घपले में दो कोटेदारों समेत छह लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। नगर कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed