{"_id":"5b4b7e294f1c1b52748b4df0","slug":"181531674153-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन करोड़ से बनेगा उमरिया विद्युत उपकेन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन करोड़ से बनेगा उमरिया विद्युत उपकेन्द्र
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े तीन करोड़ से बनेगा उमरिया विद्युत उपकेंद्र
गोंडा। केन्द्र व प्रदेश सरकार समाज के हर तबके के विकास के लिए सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ लगातार काम रही है। आने वाले दिनों में जिले के हर एक गांव में विद्युतीकरण का कार्य कराकर ऊर्जीकृत करा दिया जाएगा।
यह विचार नवाबगंज के ग्राम उमरिया कटरा शिवदयालगंज में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने 33केवी विद्युत सबस्टेशन के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किए।
हर घर बिजली योजना के तहत नवाबगंज के उमरिया कटरा शिवदयालगंज में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण रमापति शास्त्री ने साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाले 33 केवीए विद्युत उपकेन्द्र का भूमि पूजन किया।
सांसद ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होने बताया कि मोदी सरकार की ओर से देश के हर गांव हर घर को बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
समाज कल्याणमंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि सरकार की ओर से हर वर्ग के विकास के लिए सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, सामूहिक विवाह योजना सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं पहले से और बेहतर हुई हैं। स्वास्थ सेवाओं के बारे में उन्होने कहा कि जल्द ही भारत आयुष्मान योजना लागू होने जा रही है एक्सईएन विद्युत ने बताया कि दिसम्बर 2018 तक विद्युत उपकेन्द्र बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एक्सईएन विद्युत सहित जनप्रतिनिधि व कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।