फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सिलेंडर फटने से तीन घर तबाह, लाखों के सामान स्वाहा

सिलेंडर फटने से तीन घर तबाह, लाखों के सामान स्वाहा

Sun, 22 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से तीन घर तबाह, लाखों के सामान स्वाहा
सिलिंडर फटने से तीन घर तबाह, लाखों का सामान राख
विज्ञापन


गोंडा। खाना पकाते समय रविवार की सुबह गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण उसमें आग लग गई और देखते ही देखते तीन घर स्वाहा हो गए। आग इतनी भयंकर थी कि लोग घंटों तक बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाए तीन घर जल व उसमें रखा लाखों का सामान, अनाज, वर्तन, नकदी सब कुछ जल गया।

गनीमत रही कि खाना पकाने वाली महिला थोड़ी दूर थी जिससे वह बाल-बाल बच गई। इसमें एक मवेशी भी झुलस गया। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर आग लगने से करीब 22 घर व छह दुकानें जलकर स्वाहा हो गईं। इसमें करीब 70 लाख से अधिक का नुकसान होना माना जा रहा है।
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के दीननगर गांव में रविवार की सुबह खाना पकाते समय रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव हो गया। इससे लगी आग में सिलिंडर फट गया । इस हादसे में 13 हजार की नकदी व तीन लाख तक के जेवरात गृहस्थी का सामान आदि जलकर राख हो गये। आग की चपेट में आने से एक मवेशी भी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पंपिंग सेट व नल के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड मे बाबूलाल ने बताया कि 9 हजार की नकदी, पत्नी व बेटी के लगभग ढाई लाख के जेवर, 10 क्विंटल अनाज, सिलाई मशीन, साइकिल, दिव्यांग की ट्राईसाइकिल सहित घर के वर्तन कपड़े जलकर राख हो गये।

वहीं अंगनू की दो हजार नकदी व अनाज, कपड़ा, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। प्रभुनाथ का दो हजार नकदी 25 हजार रुपए तक के जेवर चार साइकिल ठेला चारा मशीन छप्पर कपड़े, वर्तन, अनाज, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया।


कानूनगो हरीश कुमार सिंह, हल्का लेखपाल रामदीन ने बताया कि गांव में अग्निकांड से हुये नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। एसडीएम मनकापुर वीके प्रसाद ने बताया कि पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed