{"_id":"64da6bbd7f8bac1e1806b9fa","slug":"18-hours-of-power-failure-of-five-feeders-gonda-news-c-100-1-slko1029-2720-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 18 घंटे गुल रही पांच फीडरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 18 घंटे गुल रही पांच फीडरों की बिजली
Mon, 14 Aug 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस से पहले सोमवार को शहर की बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई। बिजलीघर का पैनल उड़ने से शहर के पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भोर में चार बजे बंद हुई आपूर्ति देर शाम तक ठीक नहीं हो सकी। 18 से 20 घंटे तक आपूर्ति बाधित होने से आधे शहर में हाहाकार मचा रहा। करीब 50 हजार की आबादी के सामने पानी का संकट भी खड़ा हो गया। स्कूल जाने के लिए बच्चों को दिक्कत हुई। जेल रोड से लेकर फैजाबाद रोड तक पूरे दिन आपूर्ति ठप रही।
बिजलीघर में पैनल उड़ने की जानकारी पर विभाग के इंजीनियरों ने दोपहर तक मशक्कत की मगर फाल्ट ठीक नहीं कर सके। इसके बाद लखनऊ से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई। जिसके बाद शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। देर शाम तक एक व चार नंबर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा चांदपुर फीडर से भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
उपखंड अधिकारी जवाहर सिंह ने बताया कि बिजलीघर के पैनल में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। उसे ठीक कराने के लिए लखनऊ से टीम बुलानी पड़ी। जिससे समय अधिक लगा है, रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।