फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   18 BLOs honored for completing SIR

Gonda News: एसआईआर पूरा करने पर 18 बीएलओ सम्मानित

Thu, 27 Nov 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
18 BLOs honored for completing SIR
गोंडा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत 100 प्रतिशत फार्म डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल करने वाले 18 बीएलओ को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में डीएम ने कहा कि एसआईआर फार्म का पूर्ण डिजिटाइजेशन चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, भरोसेमंद और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाता है। यह उपलब्धि टीमवर्क का उदाहरण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय से पहले लक्ष्य पूरा कर जनपद ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से किसी भी कार्य को सफल बनाया जा सकता है। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्यों की सफलता में बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। गोंडा जिले ने समयबद्ध कार्य कर एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed