फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सात लाख का चेक बाउंस रिपोर्ट दर्ज

सात लाख का चेक बाउंस रिपोर्ट दर्ज

Thu, 31 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सात लाख का चेक बाउंस रिपोर्ट दर्ज
सात लाख का चेक बाउंस, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मनकापुर(गोंडा)। लमती उकरहवा गांव के एक व्यक्ति ने मंगलवार को एक ठेकेदार के खिलाफ सात लाख का चेक बाउंस होने पर स्थानीय कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लमती उकरहवा गांव के रहने वाले राजमन वर्मा ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी है कि तपसा गांव निवासी तुलसीराम वर्मा ठेकेदारी करते हैं। राजमन ने एक दुकान से तुलसीराम को दो लाख का सीमेंट, गिट्टी, बालू आदि सामान दिलवा दिया और 4 लाख 92 हजार 5 सौ नगद भी दे दिया। कुछ दिन बाद राजमन वर्मा ने अपनी रकम तुलसीराम से मांगा तो उसने हीला हवाली की। इस मामले को लेकर राजमन ने अपने रिश्तेदारों के साथ पंचायत भी करवाई। पंचायत के दबाव में तुलसीराम ने एक बैंक के विभिन्न खाते के चार चेक राजमन को दिए। जिसको उसने अपने स्थानीय बैंक पीएनबी शाखा मनकापुर में जमा किए। लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। तब वह इस बात को बताने के लिए ठेकेदार तुलसीराम के पास गया तब उसने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed