फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1,650 children took the Sarvodaya Vidyalaya entrance exam

Gonda News: 1,650 बच्चों ने दी सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 22 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
1,650 children took the Sarvodaya Vidyalaya entrance exam
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी। -स्रोत: विभाग
गोंडा। समाज कल्याण विभाग की देखरेख में संचालित जिले के तीन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। चार केंद्रों पर कुल 1,914 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1650 ने परीक्षा में भाग लिया। 264 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, जेल रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, करनैलगंज के सकरौरा तथा मुजेहना के विशंभरपुर स्थित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दूसरी पाली में इन्हीं केंद्रों पर कक्षा सात से कक्षा नौ तक की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा और मेरिट सूची के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed