फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बाइक से डीएम ने अस्थाई रिंग बांध का किया औचक निरीक्षण

बाइक से डीएम ने अस्थाई रिंग बांध का किया औचक निरीक्षण

Fri, 27 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
बाइक से डीएम ने अस्थाई रिंग बांध का किया औचक निरीक्षण
डीएम ने बाइक से रिंग बांध का निरीक्षण
विज्ञापन


गोंडा। बारिश के बाद घाघरा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शुक्रवार को डीएम कैप्टेन प्रभांशु श्रीवास्तव ने एल्गिन-चरसड़ी बांध का बाइक से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में घाघरा खतरे के निशान तक पहुंच गई है।

ऐसे में बाढ़ राहत कार्य से जुड़े अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे बाढ़ से निपटने के लिए पूर्व से की गई तैयारियों को तत्काल चाक चौबंद कर दें। डीएम ने खुद वहां पर लगभग एक किलोमीटर लम्बे बांध पर बाइक चलाकर भौतिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम ने एडीएम, एसडीएम करनैलगंज, एक्सईएन बाढ़ खंड, तहसीलदार करनैलगंज तथा अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ के पूर्व ही वे बोरियां भरवा लें तथा बोल्डर को बहने से रोकने के लिए जाली आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करा लें तथा इमरजेन्सी के दौरान दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दिन रात निगरानी रखें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को मुकम्मल कर लें।


निरीक्षण के उपरान्त डीएम ने आपदा राहत से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों कोे निर्देश दिए हैं कि बाढ़ के दौरान वे सब अपने.अपने विभागों की जिम्मेदारियां ठीक से समझ लें तथा आवश्यकतानुसार तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि गांववार लेखपालों की सूचना दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed