{"_id":"5986084d4f1c1ba5368b46a1","slug":"161501956173-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार नकदी व तीन लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार नकदी व तीन लाख के गहने चोरी
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
50 हजार नकद व तीन लाख के गहने चोरी
अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तरबगंज (गोंडा)। सरावां गांव में शुक्रवार की देर रात एक घर में छत के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने 50 हजार रुपए नकदी व तीन लाख के गहने पार कर दिए। इस मामले में थाना तरबगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना तरबगंज क्षेत्र के सरावंा गांव के रहने वाले ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। तभी देर रात छत के रास्ते चोर अंदर घुस आए और कमरे में रखा तीन संदूक उठा ले गए। जिसमें 50 हजार नकद, सोने की चेन आदि रखी थी। ओमप्रकाश ने बताया कि आहट पाकर उनकी नींद खुल गई। जब वह घर के अंदर जाने लगे तो चोरों ने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। उनके शोर मचाने पर चोर छत के रास्ते भाग निकले। शनिवार की सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर तीनों संदूक टूटे हुए मिले। ओमप्रकाश ने चोरी गए गहनों की कीमत तीन लाख रुपए बताई है। इस मामले में ओमप्रकाश तिवारी ने थाना तरबगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना तरबगंज के उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।