फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   160 youth get job offers in Noida and Uttarakhand

Gonda News: 160 युवाओं को नोएडा व उत्तराखंड में नौकरी का ऑफर

Tue, 20 Jan 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 20 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
160 youth get job offers in Noida and Uttarakhand
आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में पंजीकरण कराते युवा। - संवाद 
गोंडा। जिले के नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 160 युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी का ऑफर मिला है। सम्वर्धना मदरसन इंटरनेशनल, बेलराइज इंडस्ट्रीज़ और टाटा मोटर्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने उम्मीदवारों का चयन किया है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई गोंडा में आयोजित रोजगार मेले में 183 युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए टाटा मोटर्स पंतनगर (उत्तराखंड) ने 800, सम्वर्धना मदरसन इंटरनेशनल ने 200 और बेलराइज इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने नोएडा, राजस्थान व गुरुग्राम के लिए 200 रिक्तियां निकाली थीं। फिटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे विभिन्न ट्रेडों से आईटीआई पास कर चुके युवाओं को साक्षात्कार के बाद इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने चयनित किया।
विज्ञापन

आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि कुल 160 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किए गए हैं। इसमें सम्वर्धना मदरसन ने 40, टाटा मोटर्स ने 33 और बेलराइज इंडस्ट्रीज़ ने 87 युवाओं का चयन किया। इस दौरान अनुदेशक नितेश, कृपाराम, अशोक कुमार, दीपक श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन नहीं अवसर तलाशें बेरोजगार युवा
प्लेसमेंट प्रभारी ने बताया कि टाटा मोटर्स में एक साल की ट्रेनिंग के दौरान 14,402 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा। वहीं, सम्वर्धना मदरसन और बेलराइज इंडस्ट्रीज़ की ओर से 20,400 रुपये प्रतिमाह वेतन देने का दावा किया गया है। नियोक्ताओं और शिक्षकों ने युवाओं को सलाह दी कि कॅरिअर के शुरुआती दौर में केवल वेतन पर ध्यान केंद्रित न करें, बल्कि अवसरों की तलाश करें। हुनरमंद होने के बाद निजी क्षेत्र में अच्छी कमाई की संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed