फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   16 BEO stuck in not giving list of Sarpulas teachers

सरप्लस शिक्षकों की सूची न देने में फंसे 16 बीईओ

Fri, 23 Jun 2017 09:52 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 23 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत सरप्लस शिक्षकों की सूची विभाग को न उपलब्ध कराने के मामले में जिले के सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर सरप्लस शिक्षकों की सूची तलब की है। साथ ही निर्देशों के पालन में शिथिलता बरतने पर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


 शिक्षकों की नई तबादला नीति के तहत शासन ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरप्लस शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में समायोजित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत छात्र शिक्षक अनुपात के क्रम में शिक्षकों को तैनात किया जाना है।
विज्ञापन


इन शिक्षकों का जिले के भीतर तबादला व समायोजन किए जाने को लेकर शासन ने विभाग से स्कूलों में कार्यरत सरप्लस शिक्षकाें की सूची मांगी थी। सरप्लस शिक्षकों की सूची के साथ ही शिक्षकों के आधार व पैन नंबर की जानकारी 22 जून तक शासन को उपलब्ध कराई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ को जोन वाइज विद्यालय का चिन्हांकन कर स्कूलों में कार्यरत सरप्लस शिक्षकाें की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे लेकिन इस निर्देश को खंड शिक्षा अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। इस शिथिलता के कारण सरप्लस शिक्षकों की सूची शासन को नही भेजी जा सकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी बीईओ को 24 घंटे के भीतर सरप्लस शिक्षकों की सूची जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बीएसए ने इस शिथिलता पर सभी 16 बीईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed