फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बोलेरो सवार बदमाशों ने विवाहिता को किया अगवा

बोलेरो सवार बदमाशों ने विवाहिता को किया अगवा

Mon, 12 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो सवार बदमाशों ने विवाहिता को किया अगवा
जीप सवार बदमाशों ने विवाहिता को किया अगवा
विज्ञापन

शिकायत लेकर चौकी पहुंचे पति को पुलिस ने भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के भंभुआ पुलिस चौकी क्षेत्र से जीप सवार बदमाश एक विवाहिता को सरेआम अगवा कर ले गए। उसका पति जब इस मामले की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर उसकी बात तक नही सुनी और डांटकर चौकी से भगा दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसपी से की है।

करनैलगंज कोतवाली के भंभुआ पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों की संवेदनहीनता थमने का नाम नही ले रही है। शनिवार को नदी में डूब रहे एक 10 साल के बच्चे को न बचाने का ममला अभी सामने आया ही था कि रविवार को यहां की पुलिस का एक और चेहरा सामने आ गया। चौकी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित के मुताबिक 8 जून की सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी व बहन खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे जीप सवार बदमाशों ने दोनों को जबरन पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसकी बहन भाग निकली जबकि बदमाश उसकी पत्नी को तबरन जीप में बैठाकर अगवा कर ले गए। उसकी बहन ने घर आकर पूरी घटना बताई तो वह फौरन भागकर भंभुआ पुलिस चौकी पहुंचा और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बदमाशों को पकडने की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने बदमाशों को पकडना तो दूर पुलिसकर्मियों ने उसकी बात ही नही सुनी और उसे डंाटकर भगा दिया। शनिवार को पीड़ित ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है। करनैलगंज कोतवाल अंगद राय का कहना है कि मामला जानकारी में है। पीड़ित उनके पास शिकायत लेकर आया था उसे बताया गया कि तहरीर लिखा कर लाओ उसके बाद वह वापस नहीं आया। सीओ सबीहुल हम्द ने बताया कि भंभुवा चौकी प्रभारी पर लगाए गए आरोपो की जांच कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed