फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   150 people caught in lockdown violation, case registered

लॉकडाउन उल्लंघन में फंसे 150 लोग, केस दर्ज

Sat, 20 Jun 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
150 people caught in lockdown violation, case registered
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। स्थानीय थाने में लॉकडाउन के उल्लंघन के पांच अलग-अलग मामलों में 10 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उमरीबेगमगंज के ठाकुरद्वारा में शुक्रवार की रात आयोजित तिलक समारोह में बिना अनुमति के करीब डेढ़ सौ लोग इकट्ठा हुए थे। इन लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। मामले में एसएसआई जंग बहादुर यादव ने बलवंत शर्मा सहित डेढ़ सौ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं राजस्थान से अपनी रिश्तेदारी में आए सूरज सिंह पुत्र भरत सिंह रात में करीब 9 बजे बाराही मंदिर के पास घूम रहे थे।
विज्ञापन

नाम-पता पूछने पर वह बता नहीं सके। पुलिस संदिग्ध मानते हुए उन्हें थाने ले आई बाद में रिश्तेदारों के आने पर इन्हें छोड़ दिया गया। इनके खिलाफ भी लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। सिधौटी के प्रेम कुमार चौहान व राम लखन चौहान तथा अमदही के आज्ञाराम व जफरापुर के काशीराम कनौजिया तथा अशोक कुमार भारती सहित 10 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष रतन पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed