फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15 women got a platform for justice in Shakti Samvad

Gonda News: शक्ति संवाद में 15 महिलाओं को मिला न्याय का मंच

Mon, 15 Dec 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 15 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
15 women got a platform for justice in Shakti Samvad
मंडलायुक्त कार्यालय पर श​क्ति संवाद के तहत जनसुनवाई करते मंडलायुक्त श​शि भूषण लाल सुशील।
गोंडा। मंडलायुक्त कार्यालय पर आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, भूमि विवाद, अतिक्रमण, रास्ता अवरोध व जान से मारने की धमकियों से जुड़ी 15 गंभीर शिकायतें सामने आईं। मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने प्रत्येक पीड़िता की बात संवेदनशीलता से सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2020 में थाना मोतीगंज के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। विवाह के समय सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया गया। पीड़िता ने बताया कि उसे घर से निकाल दिया गया और सभी जेवरात अपने पास रख लिए गए। इस संबंध में एफआईआर दर्ज होने के बाद विपक्षी एसिड अटैक और हत्या की धमकी दे रहे हैं। मंडलायुक्त ने मामले को गंभीर मानते हुए पीड़िता की सुरक्षा के लिए पुलिस अफसरों को फोन करके निर्देश दिया।
विज्ञापन

थाना इटियाथोक की एक वृद्ध महिला ने अपनी बहू पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। वृद्धा ने बताया कि पति के निधन के बाद छोटी बहू लगातार गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रही है। तरबगंज तहसील की एक महिला ने आबादी रास्ता अवरुद्ध किए जाने का मामला उठाया। महिला ने बताया कि उसके घर के सामने वर्षों पुराना आबादी रास्ता गांव के कुछ लोगों ने जोतकर अपने चक में मिला लिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्राम माधौगंज की एक महिला ने भूमि पर अवैध अतिक्रमण और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मामलों में राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर आयुक्त न्यायिक मीनू राणा, उपायुक्त खाद्य विजय प्रभा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed