फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15 schools to be renovated with Rs 4.20 crore, to get modern facilities

Gonda News: 4.20 करोड़ से संवरेंगे 15 स्कूल, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Sat, 22 Nov 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
15 schools to be renovated with Rs 4.20 crore, to get modern facilities
गोंडा। जिले के 15 विद्यालयों में अब आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक शिक्षण संसाधनों का विकास तेजी से होने जा रहा है। शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत 4 करोड़ 20 लाख 49 हजार 500 रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है। बजट जारी होने के साथ ही विद्यालयों में मरम्मत, नवीनीकरण और स्मार्ट क्लासरूम उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया तेज होगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत पहले चरण में जारी बजट से विद्यालयों में छतों की मरम्मत, दीवारों की पुताई, बिजली व्यवस्था सुधार, फर्नीचर मरम्मत व पानी की व्यवस्था बेहतर बनाने के काम कराए गए थे। इन कार्यों की संतोषजनक प्रगति व भौतिक सत्यापन के बाद शासन ने दूसरी किस्त जारी की है।
विज्ञापन

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अभिनव विद्यालय कंसापुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल सिसई टिकरिया, राजकीय हाईस्कूल मुंडेरवा माफी, जीआईसी रांगी, जीआईसी करनीपुर, जीआईसी बस्ती इटियाथोक, जीआईसी मछलीगांव, जीआईसी महेवा गोपाल, जीआईसी मसकनवा, जीआईसी रामपुर टेपरा, जीआईसी सोनौली मोहम्मदपुर, जीआईसी लौव्वा टेपरा, जीआईसी पहाड़ापुर में पुराने कमरों की मरम्मत व नवीनीकरण, स्मार्ट क्लास के उपकरण खरीद, फर्नीचर खरीद, शौचालयों का मानक अनुसार पुनर्निर्माण, कैंपस का सुंदरीकरण, खेल सामग्री की व्यवस्था, विद्युत लाइन व पंखों की मरम्मत आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट खर्च की होगी निगरानी
सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि जारी धनराशि का उपयोग पारदर्शिता के साथ किया जाए। विद्यालय-स्तरीय समितियों को सभी कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। शासन और जिला स्तर पर टीम लगातार निरीक्षण करेगी, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। -डॉ. रामचंद्र, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed