{"_id":"61dc6c79fed5a138ad209b1f","slug":"15-more-found-corona-positive-gonda-news-lko612888858","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नए कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नए कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नए साल के पहले दिन से ही कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। रेलवे स्टेशन पर उतरे यात्रियों की जांच करने पर तीन यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं अन्य स्थानों पर जांच में 12 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। सोमवार को 3468 लोगों की कोरोना जांच कराई गई जिनमें से 15 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है।
संक्रमितों को चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है।
शहरी इलाकों में कोरोना संक्रमण से लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। गांवों में भी संक्रमण ने पांव पसार लिया है लेकिन शहरी इलाकों की अपेक्षा काफी कम ही है। इससे अस्पतालों में कोरोना मरीजों की आवाजाही शुरू हो गई है। स्वास्थ्य महकमा भी तैयार है। जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। फिलहाल कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने कोरोना के बढ़ते केस को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क जरूर लगाएं। बाहर निकलने पर मास्क जरूरी है। कहीं भीड़ में न जाएं और एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बनाकर रहें। उन्होंने हैंड सैनिटाइजेशन के लिए भी सलाह दी।