फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गलत शिकायत करने वाले भी जायेंगे जेल 17-22-53

गलत शिकायत करने वाले भी जायेंगे जेल 17-22-53

Tue, 06 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
गलत शिकायत करने वाले भी जायेंगे जेल 17-22-53
गलत शिकायत करने वाले भी जाएंगे जेल
विज्ञापन

डीएम ने शिकायत कर्ताओं से शिकायत सही करने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
मनकापुर(गोंडा)। मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 120 शिकायतें आईं, जिसमे मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान पिछले तहसील दिवस में कई गलत शिकायतें मिली थीं उसमें डीएम ने फर्जी शिकायत करने वालों पर सख्ती दिखाई और कहा कि गलत शिकायत पाए जाने पर उन्हें जेल भेजा जाए।
मनकापुर तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम जेबी सिंह ने किया। इस मौके पर शिकायत कर्ता राम कुमार सिंह निवासी मनकापुर ने तहसील के आरके बाबू पर आरोप लगाया कि उनके परिवार के कुछ लोगों का नाम खतौनी से गायब कर दिया है जिस पर डीएम ने एसडीएम को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। समसापुर गांव निवासी राधेश्याम रोजगार(पशुपालन) के लिए दो वर्ष पूर्व ऋण पास हुआ था लेकिन मछली गांव स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ने पैसा नहीं दिया है। डीएम ने जाँच के लिए बीडीओ मनकापुर को जिम्मेदारी सौंपी। छपिया ब्लाक के गायघाट गांव की सुदामा देवी पत्नी राम गुलाम का कृषि पट्टा हलका लेखपाल व राजस्व निरीक्षक नहीं कर रहे हैं, जिसमें राजस्व व पुलिस टीम को निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही पैमाइश कराएं। खोड़ारे थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्रंट गांव के शब्बीर अली ने शिकायत की है कि गांव के ही रफीक ने चक मार्ग एवं नवीन परती भूमि पर कब्जा कर रखा है जिसे खाली कराने के लिए पुलिस व राजस्व टीम को निर्देश दिया गया। सबना फत्तेपुर निवासी राम नरेश ने गांव के दबंगों द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा की शिकायत की। करोहामान गांव की तारा देवी ने गांव के ही अमर, कल्लू द्वरा उसके खेत के सीमांकन पत्थर को उखाड़ कर फेंक देने की शिकायत की है। कुड़वा जंगली गांव के हंस राम तिवारी पुत्र रक्षा राम अपने निजी भूमि पर शौंचालय का निर्माण करवा रहे थे आरोप है कि उनके बड़े भाई परशुराम कहीं बहार रहते है लेकिन उनकी नाबालिग लड़की कविता तिवारी जबरन शौंचालय का कार्य रूकवा दिया है। इस मामले में डीएम ने एसडीएम व कोतवाल को निर्देश दिया की पुलिस बल व महिला आरक्षी के साथ मौके पर जाकर वीडियो रिकार्डिंग करें और लड़की को हिरासत में लेकर कार्रवाई करें। इस मौके पर डीएम, एसपी उमेश कुमार सिंह व सीडीओ दिव्या मित्तल ने कड़े तेवर दिखाते हुए अधीनस्थ अधिकारियो व कर्मचारियों को पेंडिंग शिकायतों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिये और कहा की सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा मुक्त कराएं। डीएम ने कहा कि गलत शिकायत करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर भेजा जाएगा जेल। इस मौके पर एसपी उमेश कुमार सिंह, सीडीओ दिव्या मित्तल, डीडीओ अनिल कुमार, डीएफओ टी रंगा राजू, सीएमओ उमेश यादव, डीपीआरओ घनश्याम सागर, एसडीएम अमरेश कुमार मौर्या, तहसीलदार वृजमोहन यादव, सीओ विजय आनंद, कोतवाल सदानंद सिंह सहित सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


13 अधिकारियों का वेतन काटा
करनैलगंज(गोंडा)। मंगलवार को आयोजित करनैलगंज तहसील दिवस में देर से आने व गैर हाजिर 13 अधिकारियों से जबाब तलब करने के साथ ही एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गये हैं। तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह ने की। सबसे पहले उन्होंने अधिकारियों की उपिस्थ्ति का जायजा लिया। देर से आये बीडीओ परसपुर, बीडीओ हलधरमऊ, सीएचसी अधीक्षक करनैलगंज, सीडीपीओ करनैलगंज व कटरा बाजार, खंड शिक्षाधिकारी कटरा बाजार, ईओ नगर पंचायत कटरा बाजार, आर आई परसपुर एवं पहाड़ापुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं अनुपस्थित रहे खंड शिक्षाधिकारी करनैलगंज, सीएचसी अधीक्षक कटरा बाजार, सहायक अभियंता जल निगम गोंडा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड 2 एवं सहायक रेशम विकास अधिकारी का एक दिवस का वेतन काटते हुए तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। एडीएम ने बताया कि निर्धारित समय के अंदर संतोष जनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर एक पक्षीय रूप से निर्णय लेने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह व एसडीएम अर्चना वर्मा ने शिकायत कर्ताओं की शिकायतें सुनीं। कुल 172 शिकायती पत्र आये जिसमें से 6 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। सीओ सबीहुल हम्द, तहसीलदार रमेश बाबू, नायब तहसीलदार श्याम कुमार ईओ बलबीर सिंह यादव एवं कोतवाल अंगद राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed