फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गन्ना तोल न होने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा काटा

गन्ना तोल न होने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा काटा

Fri, 06 Apr 2018 10:03 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
गन्ना तोल न होने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा काटा
गन्ना तौल न होने से नाराज किसानों का हंगामा
विज्ञापन


कटरा बाजार (गोंडा)। गन्ना तौल न होने से नाराज किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा काटा तथा गोंडा- कटरा बाजार मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गन्ना तौल शुरू कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया।

शुक्रवार को मैजापुर चीनी मिल परिक्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र धोबहाराय अ पर दो दिनों से गन्ने का तौल न होने से नाराज किसानों ने क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। नाराज किसानों ने गोंडा-कटरा बाजार मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि तीन दिनों से क्रय केंद्र पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी है। मिल द्वारा गन्ने का तौल नहीं किया गया व मिल प्रशासन द्वारा क्रय केंद्र बंद किया जा रहा था। सूचना पर मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे कटरा बाजार कोतवाल बृजेश सिंह ने तत्काल गन्ने के तोल शुरू होने के आश्वासन पर गन्ना किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैजापुर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक पीके चतुर्वेदी ने बताया कि धोबहाराय में दो क्रय केंद्र है ए व बी, बी पर गन्ना अधिक था। ट्रॅाला उधर चला गया था इसी वजह से थोड़ा समस्या आयी थी। तौल शुरू हो गया है। क्षेत्र का पूरा गन्ना खरीद के बाद मिल बंद किया जायेगा। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि मामला शांत हो गया है, गन्ने की तोल शुरू हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed